Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    कोरोना वायरस के मामले में न करें लापरवाही

    ShagunBy ShagunMarch 2, 2021 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 524

    महाराष्ट्र में कोरोना की वापसी के बाद के बाद एक बार फिर देश करना के दूसरे स्ट्रेन से अलर्ट है। वहीँ यूपी में भले ही कोरोना काबू में चल रहा हो लेकिन अन्य कुछ राज्यों में इसकी दूसरी लहर अपना प्रकोप फैलाने लगी है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि यहां भी कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता और सावधानी बरती जाय। विडंबना की बात है कि ऐसा नहीं है।

    एयरपोर्ट से लेकर बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और बाजारों में लोग अब बिना मास्क के घूम रहे हैं। जो की एक बड़ी लापरवाही रूप में यह सब दृश्य सामने आ रहें हैं अगर देखा जाये तो कुछ लोगों ने मास्क लगाया भी है लेकिन वह गले तक सरक गया है,और कुछ ने तो मास्क लगना बिलकुल अपराध समझते हैं।

    देखा जाये तो सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब अनदेखी हो रही है। ध्यान रखने की बात यह है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं । इसके लिए प्रचार का काम भी आने वाले दिनों में होगा जिसमें बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा होंगे। तब भी इन सावधानियों की जमकर धज्जियां उड़ेंगी। कहीं ऐसा न हो कि अब तक इस मोर्चे पर जो उपलब्धियां हासिल की गई हैं, वे सब वापस उसी बिंदु पर आ जाएं जहां हम पहले थे।

    इस बात को देखते हुए कि महाराष्ट्र जैसे राज्य में जब कोरोना फिर सिर उठा रहा है, यह जरूरी हो जाता है कि बाकी स्थानों पर पूरी सावधानी और सतर्कता बरती जाय। रेलवे स्टेशनों और बाजारों जैसी जगहों पर जहां बेतरह भीड़ इकट्ठा होती है, यह सावधानी और भी जरूरी हो जाती है। यदि इन जगहों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो हालात बिगड़ने में देर नहीं लगेगी। इसलिए जरूरी है कि मास्क को विधिवत पहना जाय तथा इस मामले में अन्य दिशा निर्देशों जैसे बार-बार हाथ धुलना और सामाजिक दूरी का भी पूरी तरह पालन किया जया। इन सावधानियों को बरतकर ही कोरोना वायरस के प्रसार को पूरी तरह रोकने में कामयाबी हासिल की जा सकती है। अधिकतम सावधानी ही अधिकतम बचाव है, इस बात को पूरी तरह ध्यान रखना होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    July 15, 2026
    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    July 15, 2026
    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    July 15, 2026
    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    July 15, 2026
    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    July 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading