Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    रक्षा गलियारे पर कारगर कदम

    By August 21, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 494
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    रक्षा सामग्री के निर्माण में भारत को कई दशक पहले ही बड़े प्रयास करने चाहिए थे। लंबे समय से भारत हथियारों, रक्षा सामग्री का आयातक बना रहा। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का निर्णय किया था। उनका कहना था कि भारत को केवल हथियार निर्माता ही नहीं , निर्यातक भी बनाया जाएगा। रक्षा गलियारा ने उम्मीद जगाई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से रक्षा कॉरिडोर आकर लेने लगा है। कुछ दिन पहले अलीगढ़ में समिट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज देश का पहला डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर लॉन्च किया गया। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने और निजी कंपनियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूपी के अलीगढ़ सहित छह जिलों में इसकी शुरूआत की गई है। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश में करीब बीस हजार करोड़ निवेश होगा और करीब ढाई लाख नए रोजगार पैदा होंगे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में डिफेंस कॉरीडोर की विधिवत शुरूआत हुई । इस बजट में देश में दो डिफेंस कॉरीडोर बनाने की घोषणा की गई थी।  एक उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में और दूसरा तमिलनाडु में। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के साथ साथ आगरा, कानपुर, झांसी, चित्रकूट और लखनऊ में इसका विस्तार किया जायेगा।  करीब चार हजार हैक्टियर जमीन इसके लिए चिन्हित की गई है।
     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इक्कीस फरवरी को डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी। सात हजार  करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश हुए हैं। एमएसएमई के सर्वाधिक उद्यम उत्तर प्रदेश में हैं। ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा यहीं से होकर जाता है। अलीगढ़ सिर्फ ताला ही नहीं, हार्डवेयर की दुनिया मे पहचान है। पर एक मंच इसे कभी नहीं मिला। आगरा से झांसी तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनेगा। वहां भी जमीन का निर्धारण हो चुका है।  अलीगढ़ में ढाई सौ  हेक्टेयर से ज्यादा  जमीन चिह्नित हो चुकी हैं। प्रत्येक  निवेशक को सुरक्षा की गारंटी  और  सिंगल विंडो पोर्टल से निवेशकों को सुविधा प्रदान की जाएगी। रक्षा मंत्री से अनुरोध किया गया कि नवंबर में होने वाले एयर शो यूपी में कराए जाएं। प्रदेश सरकार इसका पूरा इंतजाम करेगी।
     रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस कार्य को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यन्त द्वारा बनाई जा रही अनुकूलता को वह कारगर मानती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा डिफेंस कॉरिडोर को लेकर कार्यक्रम होते रहेंगे। जितना रक्षा बालों आपूर्ति कर रहे हैं, उतना निर्यात भी किया जाए। दस वर्ष   तक आपको ऑर्डर मिलते रहेंगे। टेस्ट के बाद क्वालिटी ठीक होने पर हम भी आपका उत्पाद लेंगे। भारतीय सेना द्वारा पूरा मार्केट सपोर्ट हमको मिलना चाहिए।
    मेक इन इंडिया के जिन पच्चीस  सेक्टर को लिया है, उसमें डिफेंस भी है। आने वाले समय में स्टेट रेवोलुशन होने जा रहा है। अलीगढ़ एमएसएमई के लिए पूरे देश में जाना जाता है। अलीगढ़ में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएं, इससे देश को बढ़ावा मिलेगा।
     देश की पहली डिफेंस कॉरिडोर में अत्याधुनिक तकनीक से हथियार बनाए जाएंगे। इन्वेस्टर समिट में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण तीन साल का रोडमैप भी उद्यमियों के बीच रखा।  यहां सेना के लिए वाहन इंफैंट्री व काम्बैट, मिनी ऑटोमेटिक माउजर से लेकर टी सत्तर टैंक और तोप तक बनाई जाएंगी। कॉरिडोर की आधारशिला नवंबर में टप्पल से ही रखे जाने के संकेत हैं।
     एचएएल बाराह सौ करोड़  का निवेश करेगा ।एनकेयू नौ सौ करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कानपुर व नोयडा में कारखाना लगायेगे। आयुध निर्माणी बोर्ड ने सैन्य क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। आर्टिलरी गन पूरी तरह देशी हैं। ट्रायल सफल रहा है। इसे कानपुर ने बनाया है। जल्द उत्पादन शुरू करेंगे। बोफोर्स ने आर्टिलरी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां निवेश किया जाएगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीएमडी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की नवरत्न कंपनी हैं। आगरा में दो साल में नया कार्यालय खोलेंगे। भेल ग़ाजिय़ाबाद में ही दो सौ करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
    इसे प्रोत्साहन देने के लिए अनेक इंतजाम किए गए है। रक्षा इकाई स्थापना में बैंक कर्ज में छूट,
    केंद्रीय जीएसटी से बाहर रहने की  छूट, जमीन खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी की छूट, पेटेंट करने हेतु शुल्क में छूट, अनुसंधान में लगने वाले ब्याज में छूट, तकनीक लाने की लागत में पचहत्तर  प्रतिशत की प्रतिपूर्ति, माल परिवहन में छूट, और निवेश हेतु ली गई भूमि मूल्य में पच्चीस प्रतिशत छूट दी जाएगा। इसमें लाइसेंस की प्रक्रिया को काफी सरल किया जाएगा। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार दो हजार तेईस तक तक हम रक्षा उत्पाद निर्यात करने की स्थिति में होंगे।

    Keep Reading

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading