Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    उद्देश्यपूर्ण उत्सव से वंचितों का उत्थान

    By April 16, 2018 Hot issue No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 459
    डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
    किसी भी महापुरुष की जन्म जयंती केवल औपचारिकता के निर्वाह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर ऐसे कार्य भी होने चाहिए, जिनकी कल्पना उन महापुरुषों ने की थी। प्रायः राजनेता मूर्तियों पर माल्यार्पण और भाषण पर ही फोकस रखते है। चुनाव का समय निकट हो तो, तो फिर कहना क्या। राजनेताओं का निशाना उसी तरफ हो जाता है। लेकिन यह मानना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे प्रत्येक अवसर का लोक कल्याण की दृष्टि से उपयोग करते है। उनके अनुसार यही किसी महापुरुष के प्रति सच्चा सम्मान होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसी मार्ग का अनुशरण कर रहे है।  डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती पर मोदी और योगी का यही नजरिया था। उधर छत्तीसगढ़ के वनवासी बहुल जांगला बीजापुर में मोदी ने पिछड़े जिलों के कायाकल्प और आयुष योजना को आगे बढ़ाया, वही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलितों, वंचितों के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए। पहले से चल रहे ऐसे कई कार्यक्रमो को तेजी से पूरा करने का संकल्प लिया।
    यह बिडंबना है कि दलितों के नाम पर राजनीति करने वाले स्वयं और उनके परिजन कहा से कहा पहुंच गए। लेकिन वंचित वर्ग केवल वोटर ही बना रह गया। ऐसे नेता आम्बेडकर और कांशीराम का नाम तो लेते है, लेकिन उनके विचारों पर अमल नहीं करते। उन महापुरुषों ने अपने परिजनों को नही पूरे वंचित समाज को महत्व दिया था। लेकिन उनके नाम पर आज राजीति करने वाले क्या कर रहे है, यह जगजाहिर है। ये दूसरों पर आरोप लगाते है कि उन्हें मानसिकता बदलनी चाहिए। जबकि मानसिकता बदलने की जरूरत इन्हें है। इनको परिजनों से ज्यादा समाज को अहमियत देनी होगी। तभी वंचितों के जीवन में सुधार आएगा। यही वह मानसिकता है, जिसमें नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अलग दिखाई देते है।
    कुछ वर्ष पहले एक दलित मुख्यमंत्री की सैंडिल विमान द्वारा मुम्बई से मंगाने की चर्चा चली थी। इसकी पुष्टि भले न हो, लेकिन उन्होंने अपने वैभव को दलित उत्थान से खुद ही जोड़ने का कई बार प्रयास किया था। उस समय दलित समाज को इससे भी संतुष्टि मिल जाती थी। बाद में दलितों का एक वर्ग सवाल करने लगा। सवाल यह था कि सत्ता से उनको क्या मिला। सत्ता के गलियारे में अनेक  भाई बन्धु बहुत आगे निकल गए । वंचित वही रह गए। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी है बुजुर्ग वनवासी महिला को अपने हाथों से चप्पल पहनाते है। योगी वंचितों को बराबरी पर लाने का संकल्प लेते है। शायद यही कारण है कि दलित वर्ग की प्रतिष्ठित संस्था योगी आदित्यनाथ को दलित मित्र सम्मान से नवाजती है।
    लखनऊ के डॉ भीमराव आम्बेडकर महासभा ट्रस्ट ने योगी को यह सम्मान दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि योगी ने प्रत्येक कार्यालय में डॉ आम्बेडकर के चित्र लगाने का सराहनीय कार्य किया है। वह कहते है कि जिन्होंने सत्ता में रहते हुए दलित अधिकारियों को चुन चुन कर हटाया, राज्यसभा में पदोन्नति में आरक्षण का विधेयक फाड़कर फेंक दिया, एससीएसटी एक्ट को निष्प्रभावी बनाने का कार्य किया, उनका सम्मान नहीं हो सकता। न ऐसे लोगों से गठबन्धन करने वालों का सम्मान हो सकता है। जबकि योगी आदित्यनाथ अति दलितों व अति पिछड़ों को आरक्षण  देने की बात कर रहे है। यह ट्रस्ट ने डॉ आम्बेडकर के पूरे नाम का भी स्वागत किया। उन्होंने बताया कि महासभा परिसर में डॉ आम्बेडकर के अस्थिकलश की स्थापना के समय से ही उनका नाम भीमराव रामजी आंबेडकर लिखा है।
    योगी आदित्यनाथ ने एससीएसटी छात्रों के वजीफे में साढ़े सात सौ रुपये की बढोत्तरी और इसकी पात्रता की आय सीमा बढ़ाने का ऐलान किया। एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों के जल्द निस्तारण हेतु पच्चीस न्यायालय बनाये जायेगे। एससीएसटी विकास कमीशन बनाया जाएगा। सरकारी भूमि पर बसे दलित या भूमिहीन गरीब को उजाड़ा नहीं जाएगा। मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, सुरक्षित भविष्य, उद्यम पूंजी जैसी योजनाओं में दलितों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। ग्राम स्वराज अभियान में दलित बहुल गांवों का कायाकल्प किया जा रहा है। यहां उज्ज्वला योजना से सभी को गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री सहज बिजली सौभाग्य योजना के तहत प्रत्येक घर को बिजली कनेक्शन, उजाला योजना के तहत एलईडी बल्ब वितरण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का जोखिम बीमा, मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत स्वास्थ सुविधा, स्वछता और समरसता के कार्यक्रम चलाए जायेगे।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजापुर के वनवासी बहुल जंगाला में आयुष्मान भारत स्कीम के अंतर्गत बने पहले स्वास्थ केंद्र का उद्घाटन किया। इसके अलावा केंद्र सरकार एक सौ पन्द्रह पिछड़े जिलों के विकास की विशेष योजना को तेजी से लागू करेगा।  प्रत्येक जिले का अपना विकास मॉडल होगा। आयुष्मान भारत स्कीम में इन जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस स्कीम में दस करोड़ लोगों को पांच लाख का बीमा दिया जाएगा। इसके अलावा डेढ़ लाख स्वास्थ केंद्र खोले जाएंगे।
    जाहिर है कि वंचितों के कल्याण हेतु शुरू किए गए कार्यो से डॉ आंबेडकर की जन्म जयंती कहीं अधिक सार्थक हुई। वह स्वयं ऐसे ही लोगों को आगे बढाने में लगे रहे। जन्म जयंती पर यह उनके प्रति सच्चा सम्मान है।

    Keep Reading

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading