Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    देश की छवि के विरुद्ध राहुल का बयान

    By July 24, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना राज्य सरकारों का विषय है। यह उनका पहला दायित्व होता है। हिंसक घटनाओं पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। लेकिन किसी घटना को सम्पूर्ण भारत की छवि से जोड़ देना भी ठीक नहीं। इसे न्यू इंडिया, क्रूर इंडिया की तस्वीर के रूप में प्रस्तुत करना देश की छवि के विरुद्ध है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यही किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी ही पार्टी की पूर्व सरकारों के दौरान हुई हिंसा की चर्चा का अवसर दिया है। क्या उस समय हुई ऐसी घटनाओं को भारत की छवि से जोड़ा जा सकता है। भारतीय समाज शांतिप्रिय है। विविधता के बाबजूद ऐसा सौहार्द दुनिया में कहीं नहीं है। अराजकता की कुछ  घटनाएं हमारे समाज के मूल स्वभाव के विरुद्ध है। कांग्रेस जिस प्रकार इसका प्रचार करती है, इसका भी कोई रहस्य हो सकता है। राजस्थान सरकार को जांच में यह बिंदु भी शामिल करना चाहिए। कथित गौ रक्षक कौन है, इसका खुलासा जरूरी है।
    प्रजातन्त्र में विपक्ष की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। इसके माध्यम से सरकार की कमियां सामने लाई जाती है। प्रधानमंत्री सत्ता के केंद्र में होता है। ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी के साथ वह भी विपक्ष के निशान पर रहता है। लेकिन विरोध की भी एक सीमा होनी चाहिए। यह सत्तापक्ष तक सीमित रहना चाहिए। बयान ऐसे नहीं होने चाहिए जिनसे देश की प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
    लेकिन कांग्रेस के नेता इस तथ्य को समझने कर लिए तैयार नहीं है। इसके एक नेता का ऐसा बयान ठंडा नहीं पड़ता है, दूसरा सामने आ जाता है। ऐसे बयान छुटभैये करते तो नजर अंदाज किया जा सकता है। लेकिन ये बयान शीर्ष स्तर से आते है। कुछ दिन पहले शशि थरूर ने हिन्दू तालिबान का बयान दिया था। वह चर्चा धीमी पड़ी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोर्चा संभाल लिया। राजस्थान की हिंसक घटना पर राहुल का बयान गैर जिम्मेदाराना है। उनके बयान को दो हिस्सों में बांटकर देखा जा सकता है। पहला जिसमें उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी बताया , दूसरा यह जिसमें उन्होंने इसे क्रूर न्यू इंडिया की तस्वीर से जोड़ दिया। उनका बयान देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला है। यदि राहुल के बयान पर विश्वास करें तो भारत को आतंकी मुल्कों की सूची में रखना पड़ेगा। जहाँ पूरा मुल्क हिंसा की चपेट में होता है।
    यदि यह नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया की तस्वीर है, सिख दंगे के लिए क्या कहा जायेगा। वस्तुतः राहुल ऐसे बयान देते है, जिनसे उनकी ही पार्टी की सरकार कठघरे में आ जाती है। राजनाथ सिंह ने लोकसभा में ठीक कहा था को मॉब लीचिंग का  सबसे बड़ा प्रकरण सिख दंगा था। राहुल के बयान से पुराने प्रसंग सामने आते है , जिनका कांग्रेस को ही नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा भी नहीं कि राहुल यह कार्य पहली बार कर रहे है। भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं पर राहुल का यही रुख रहता है। पश्चिम बंगाल और केरल की राजनीतिक हिंसा पर राहुल का एक बयान भी नहीं आता।
    वस्तुतः राहुल गांधी कभी नरेंद्र मोदी से अलग कुछ भी सोचने को तैयार नही है। इसी लिए  उनके बयानों में गंभीरता नहीं होती। साढ़े चार वर्षों में मोदी सरकार ने मजहबी आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया है। ऐसे में प्रत्येक घटना के लिए उन पर ठीकरा फोड़ना बेतुका लगता है।
    हिंसा की प्रत्येक घटना निंदनीय होती है। भारतीय समाज के लिए ये कलंक की बात है। राज्य सरकारों को इन्हें रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। दोषियों को कठोर सजा दिलानी चाहिए।  ऐसी घटनाएं भारत की मुल सँस्कृति के विरुद्ध होती है। हमारा समाज इसकी निंदा करता है। चंद लोग ऐसी विभत्स वारदात करते है। पुलिस के चंद लोग लापरवाही और असंवेदनशीलता का व्यवहार करते है। लेकिन इसके लिए पूरे देश को बदनाम करने भी अपराध है।
    राजस्थान के अलवर की हिंसा की घटना की जितनीं भर्त्सना की जाए कम है। लेकिन इसे न्यू इंडिया के रूप में प्रचारित करना बेहद आपत्तिजनक है। राहुल गांधी ने यही किया है।
    रेल मंत्री पीयूष गोयल ठीक  कहा कि हर बार जब कोई अपराध होता है तो राहुल गांधी खुशी से उस पर कूदने लगते है।  राज्य ने पहले से ही सख्त और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राहुल समाज अपने लाभ के लिए हर तरह से बांटते हैं और फिर मगरमच्छ की तरह आंसू बहाते हैं। गोयल ने उन्हें नफरत का सौदागर बताया है।
    राहुल हिंसा और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को राष्ट्रीय समस्या के रूप में प्रचारित करते है। उनके कहने का मतलब यह होता कि पूरे देश मे हिंसा का माहौल है। लोगो को मारा जा रहा है, इनको मरने के लिए छोड़ दिया जा रहा है।
    इसके लिए भी राहुल सीधे नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते है। घटना राजस्थान के एक शहर में हुई। कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला किया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया। राहुल की नजर में इसके लिए भी नरेंद्र मोदी ही दोषी  है। कांस्टेबल की गलती के लिए मोदी पर हमला बोलकर राहुल अपनी ही समझ ही उजागर की है। अलवर के प्रशासन को घेरते, राजस्थान की मुख्यमंत्री पर हमला बोलते , यहां तक सब ठीक था। राहुल ऐसा करते तो उंसकी निंदा नही हो सकती थी। राहुल को यह विचार करना चाहिए कि उनके बयानों से कांग्रेस और देश को क्या हासिल हो रहा है। राहुल को  देश की प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेगा।

    Keep Reading

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026
    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    May 15, 2026
    Akkodis Honored as 'Enterprise Innovator' in HFS Horizons 2026 Report

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ का सम्मान

    May 15, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading