Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भारत बंद और कांग्रेस की फजीहत

    By September 13, 2018 Current Issues 3 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 606
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    सरकार का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है। लेकिन जिन पार्टियों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव और मजबूत संघठन न हो उन्हें खासतौर भारत बंद के आयोजनों से बचना चाहिए। वैसे भी विरोध के नाम पर भारत बंद पर प्रतिबंध  लगना चाहिए। जो नेता इसका फैसला लेते है, वह भी बन्द के शांतिपूर्ण रहने की गारंटी नहीं ले सकते। बन्द का तरीका विपक्ष के स्तर को भी उजागर करता है। यदि आंदोलन हिंसक या अराजक हो तो तो इसे विपक्ष की विफलता समझना चाहिए।
    ऐसा आंदोलन संविधान और गांधीवादी विचार का उल्लंघन भी है। ऐसे में दस सितंबर को हुए भारत बंद मर्यादापूर्ण नहीं माना जा सकता। यह बिडंबना है कि पिछले चार वर्षों में ऐसे कोई भी आंदोलन अहिंसक नहीं रह सके। इसमें जातिवादी आंदोलन भी शुमार है। यह सही है कि रुपये की गिरती कीमत और पेट्रोल की बढ़ी कीमत पर भाजपा ने यूपीए सरकार के विरोध में मोर्चा खोला था। लेकिन अराजक भारत बंद से वह भी बचती रही थी।
    कांग्रेस ने इक्कीस पार्टियों के समर्थन की बात कही थी। लेकिन सपा, बसपा सहित अनेक पार्टियों ने इससे किनारा कर लिया। यह फजीहत चल ही रही थी कि कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल की याचिका खारिज कर दी। कहा तो  यह भी जा रहा है कि कांग्रेस ने इस संभावित चर्चा से ध्यान हटाने के लिए भारत बंद का आयोजन किया था। लेकिन यह मकसद सफल नहीं रहा। इस पर चर्चा गर्म रही। इसके अलावा भारत बंद के बाद बसपा प्रमुख मायावती का कांग्रेस के विरोध में बयान आ गया। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर ने फोन लोन बाटने के लिए यूपीए सरकार को गुनाहगार बताया। अमेठी से राहुल गांधी को चुनौती देने वाली स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर निशाना लगाया, मोदी सरकार में किसी डिफाल्टर को कर्ज नहीं दिया गया।
    साढ़े चार सालों में सरकार ने पचास करोड़ रुपये से अधिक के बड़े कर्जो की समीक्षा की गई। भगोड़ों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बड़े कर्ज लेने वालों के कागजात कब्जे में रखे जाएंगे। पौने दो लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेकर अदा न करने वाले बारह सबसे बड़े डिफाल्टरों पर तेजी से कार्रवाई हो रही है। जबकि एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेकर अदा न करने वाले सत्ताईसअन्य लोगों से वसूली के भी पक्के इंतजाम किए जा रहे हैं।
    Image result for bharat band
    मोदी ने दावा किया कि अब तक दिए गए सारे बड़े कर्जो में इस सरकार का दिया एक भी ऋण नहीं है। देश का नौ लाख करोड़ कुछ उद्योगपतियों की जेब में चला गया था। राजग सरकार ने सुधार के कदम उठाए। मोदी  सरकार जनता को तेल का पूरा फायदा इसलिए नहीं दे पाई क्योंकि भारत पुराने तेल के कर्ज में डूबा देश हो गया था। ईरान से लगभग पांच लाख बैरल प्रतिदिन तेल लेते हैं उसका भारत पर करीब करीब चालीस हजार करोड़ का उधार हो गया था। ये उधार चार साल पहले से हुआ है। जब भारत ईरान से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद तेल तो लेता था लेकिन रोक की वजह से उसे भुगतान नहीं कर पाता था।
    मायावती ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों को सरकार के नियंत्रण से बाहर रखने की शुरुआत तो कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए  की सरकार में हुई थी। भारत बंद के दौरान कुछ राज्यों में हिंसा को लेकर भी मायावती ने कहा कि इस तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती। सपा बसपा दोनों ने ही अपने को भारत बंद से अलग रखा। विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबन्धन से ही कांग्रेस के खिलाफ आवाज निकलने लगी है।  राजन के बयान और नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की याचिका रद्द होने पर स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर हमला किया। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते ही एनपीए बढ़ा और बैंक बदहाल हुए। राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सन दो हजार ग्यारह बारह के उनके टैक्स निर्धारण की फाइलें दोबारा खोले जाने को चुनौती दी थी। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
    नेशनल हेराल्ड  कंपनी को कांग्रेस की ओर से नब्बे करोड़ लोन दिया गया था। एसोसिएट्स जनरल नेशनल हेराल्ड समेत कांग्रेस के कई मुख्यपत्र प्रकाशित करता था। ईरानी ने एसोसिएटेड जनरल का नब्बे करोड़  कर्ज पचास लाख में खरीदने पर सवाल उठाया। जाहिर है कि कांग्रेस ने अपना ग्राफ बढ़ाने के लिए भारत बंद किया था। लेकिन उसको दोहरा नुकसान हुआ। एक तो यह कि बन्द से कुछ वह प्रतिद्वंदी दूर रहे ,जिनसे कांग्रेस को गठबन्धन की उम्मीद थी। दूसरा यह कि बन्द में हुई अराजकता के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों को जिम्मेदार माना गया। तीसरा यह कि कांग्रेस नेशनल हेराल्ड घोटाले से ध्यान हटाने में नाकाम रही। रही सही कसर रघुराम राजन, स्मृति ईरानी और मायावती के बयानों ने पूरी कर दी।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    3 Comments

    1. magasin articles danse classique paris on September 19, 2018 2:51 am

      Retrouvez un large choix de chaussures de danse.

      Reply
    2. 인터넷바카라사이트 on September 19, 2018 5:33 am

      Spot on with this write-up, I truly feel this website needs far more attention. I’ll probably be returning to see more,
      thanks for the advice!

      Reply
    3. 바카라사이트 on September 19, 2018 7:30 am

      Hi there! Someone in my Myspace group shared this site with us so I came to give it a look.
      I’m definitely loving the information. I’m bookmarking and will
      be tweeting this to my followers! Excellent blog and brilliant design.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading