Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कांग्रेस का अट्टहास और कुमारस्वामी के आंसू

    By July 16, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 692
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    कर्नाटक में जिस गठबन्धन को लेकर ढाई महीने पहले बंगलुरू में अखिल भारतीय जश्न हुआ था, उसके लिए मुख्यमंत्री कुमार स्वामी आंसू बहा रहे है। वैसे उन्होंने यह नहीं बताया कि वह ऐसी विषभरी स्थिति से कब बाहर निकलेंगे। लेकिन इतना तय हुआ कि यह गठबन्धन नैतिक आधार पर विफल हो चुका है। कुमारस्वामी ढाई वर्ष तक भाजपा गठबन्धन के साथ कर्नाटक की सरकार चला चुके है। वह उनके राजनीतिक जीवन का सर्वश्रेष्ठ कालखंड था। लेकिन कांग्रेस के साथ सरकार चलाने में मात्र ढाई महीने में उनके आंसू निकल पड़े। ये बात अलग है कि जब भाजपा के मुख्यमंत्री बनने की बारी थी तब कुमारस्वामी अपने वादे से मुकर गए थे। आज समय उनके साथ अपने को दोहरा रहा है। कांग्रेस के दबाब ने उन्हें परेशान कर दिया है।
    कर्नाटक में गठबन्धन सरकार की अभी मेंहदी अभी सुखी भी नहीं थी, मुख्यमंत्री को रोना आने लगा। उन्होंने कहा कि वह गठबन्धन में विषपान कर रहे है। मई में सरकार बनी, जुलाई में अलगाव की आहट सुनाई देने लगी।  दो महीने पहले बढ़ी धूम धाम से गठबन्धन सरकार की ताजपोशी हुई थी। विपक्ष की जिन पार्टियों का कर्नाटक से कोई लेना देना नहीं था, वह भी बारातियों की तरह वहाँ पहुंच गए थे। ये सभी इस बात से आनन्दित थे कि भाजपा को सरकार बनाने से रोकने में सफलता मिली है।
    मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का दावा था कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। लेकिन उपमुख्यमंत्री ने उन्हें पहले दिन ही आगह कर दिया था। उन्हें पांच वर्ष की गलतफहमी में न रहने की हिदायत दी थी। जबकि कुमारस्वामी कांग्रेस के इतिहास से बेखबर थे। उनका कहना था कि यह अलग तरह की गठबंधन सरकार होगी, जो देश के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करेगी। जबकि उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे पांच साल तक के कार्यकाल के लिए कुमारस्वामी का समर्थन करने पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। कुमारस्वामी ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा था कि आप सोच रहे होंगे कि यह सरकार दो-तीन महीनों में चली जाएगी।  मगर यह सरकार दो-तीन महीनों में नहीं जाएगी बल्कि पूरे पांच साल रहेगी। मैं एक अलग तरह की गठबंधन सरकार का वादा करता हूं, जो इस देश के लिए आदर्श होगी।  मुझे प्रदेश की जनता का पूरा विश्वास नहीं हासिल हुआ था। मैं  मैंने लोगों के सामने चुनावी रैलियों में कई मुद्दे रखे, मुझे उम्मीद थी कि मुझे उनका विश्वास हासिल होगा। मगर लोगों ने मुझ पर भरोसा नहीं किया।
    इस प्रकरण ने एक साथ कई प्रश्न उठाये है। क्या विपक्ष भाजपा को रोकने के नाम पर ऐसी ही सरकार बनाएगा, दूसरा यह कि जिस सरकार में मात्र दो महीने में ही इतने मतभेद पैदा हो गए है, वह किस प्रकार बेहतर शासन का संचालन करेगी, तीसरा यह कि इस सरकार में बजट को लेकर ही विवाद है, यह स्थिति संवैधानिक रूप से भी गलत है। स्प्ष्ट है कि प्रश्न राजनीति और संविधान दोनों से संबंधित है। यह सही है कि गठबन्धन के लिए अनेक बार अप्रत्याशित निर्णय भी करने होते है। जम्मू कश्मीर में भाजपा का पीडीपी के साथ गठबन्धन सरकार बनाना ऐसा ही निर्णय था। लेकिन इस सरकार के गठन से पहले न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया गया था। जब तक पीडीपी ने इसका पालन किया, सरकार चलती रही।
    विपक्ष ने गोवा, मणिपुर , मेघालय में बनी सरकार  पर सवाल उठाए थे। लेकिन इन गठबन्धन सरकारो की तुलना भी कर्नाटक से नहीं कि जा सकती थी। कर्नाटक में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ी पार्टियों ने नकारात्मक मुद्दे पर बिना किसी न्यूनतम साझा कार्यक्रम के सरकार बनाई थी। जबकि गोवा ,मेघालय आदि में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ी पार्टियों ने भाजपा के समर्थन का निर्णय लिया था। ऐसे में कर्नाटक पर भाजपा का नाम लेकर अपना बचाव नहीं किया जा सकता। चुनाव के पहले या चुनाव के बाद बनने वाले गठबन्धन को न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर अवश्य विचार करना चाहिए।
    लेकिन विपक्ष के नेता इस समय केवल भाजपा को रोकने के नाम पर मोर्चा बना रहे है। इनके पास अन्य कोई कार्यक्रम ही नहीं है। सपा और बसपा का गठबन्धन हो रहा है, तृणमूल ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबन्धन बनाने को तैयार है। क्योंकि भाजपा को रोकना होगा। ऐसे नकारात्मक मुद्दों पर बनने वाली सरकार आमजन के कल्याण नहीं कर सकती। क्योंकि इनके स्वार्थ जनहित पर भारी पड़ते है।
    इसके अलावा गठबन्धन के मामले में कांग्रेस का रिकार्ड भी देखना चाहिए। गठबन्धन सरकार में यदि प्रधाममंत्री या मुख्यमन्त्री इनकी पार्टी का हुआ, तब सरकार चलने की संभावना रहती है। केंद्र की यूपीए और महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ बनाई गई सरकार इसकी बानगी थी। लेकिन बाहर से समर्थन देने या मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री का पद न मिलने पर इन्हें  कठिनाई होती है। ऐसी दशा में बनने वाली सरकारों की असलियत कुछ दिनों में ही सामने आ जाती है। कांग्रेस ने केंद्र में चरण सिंह और चंद्रशेखर की सरकार को कुछ महीने में ही परेशान कर दिया था। कुमारस्वामी के साथ कुछ नया नहीं हो रहा है। कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने की कीमत तो उनको चुकानी होगी।

    Keep Reading

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    July 27, 2026
    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    July 27, 2026
    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    July 27, 2026
    Humanity and a mother's love: Mother saves child in burning forest; firefighters' emotional rescue.

    इंसानियत और माँ का प्यार: जलते जंगल में बच्चे को बचाती माँ, फायरफाइटर्स का भावुक रेस्क्यू

    July 27, 2026
    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading