Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    साधु या शैतान?

    By October 20, 2018 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 810

    आखिरकार रामपाल को उसके कर्मों की सजा मिल ही गयी, आमतौर पर देखा जाता है रुसूख़ बढ़ते ही व्यक्ति का दम्भ भी बढ़ जाता है और वह समाज प्रतयेक व्यक्ति को अपनी जेब में रखने ख्याल पाल लेता है इसके साथ ही वह सभी कुकर्म करने लगता है वह यह भी नहीं देखता है कि इसमें क्या सही क्या गलत!

    सबलोक आश्रम के संस्थापक धर्मगुरु रामपाल को 15 लोगों के साथ उम्र कैद की मिली सजा से किसी को आश्र्चय नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले 11 अक्टूबर को ही हिसार के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष न्यायालय ने इनको हत्या, हत्या की साजिश आदि में दोषी करार दे दिया था। उसके बाद इनको सजा होनी ही थी। 2014 का दृश्य देश भूल नहीं सकता।

    उस समय पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों तथा आश्रम के बीच मोर्चाबंदी जैसी स्थिति थी। हालांकि इस बात पर विवाद है कि पुलिस ने उस तरह वहां हमला करने की जगह रात के समय छापा मारकर कार्रवाई क्यों नहीं की? पुलिस की अतिवादिता भी साफ दिख रही थी। किंतु न्यायालय के सामने जो तय आएंगे वह फैसला उसी आधार पर देगा। छह लोगों की उस घटना के दौरान मौत हुई थी। निश्चय ही इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी किंतु रामपाल के लिए बाहर निकलना इस समय मुश्किल लगता है।

    कैद रहने के साथ ही उनके द्वारा स्थापित पंथ का भी अंत हो गया लगता है। उनके ज्यादातर आश्रम जब्त किए जा चुके हैं। उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रमुख सामानों की भी नीलामी हो चुकी है। आशंकाओं के विपरीत सजा सुनाए जाने के बाद किसी तरह की हिंसा नहीं होना राहत की बात है।

    माना जाता है कि रामपाल ने आर्यसमाज से अलग कई संतों के विचारों को मिलाकर एक अलग संप्रदाय चलाने की कोशिश की थी। इसका स्थानीय स्तर पर भी विरोध होता था, पर उसके अनुयायियों की संख्या बढ़ती गई। किंतु यह बात समझ से परे है कि जब पुलिस ने आश्रम को घेरा तो अहिंसक तरीके से आत्मसमर्पण करने की बजाय उतना उत्पात क्यों मचाया गया? अगर रामपाल ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया होता तो वैसी भयानक स्थिति पैदा ही नहीं होती। हो सकता है उसके बाद वह रिहा भी हो जाते। एक धार्मिंक व्यक्ति की पहचान ऐसे ही अवसरों पर होती है। संकट के क्षण में आप कितना सात्विक व्यवहार कर पाते हैं, यही तो धार्मिंकता है।

    रामपाल को एक सच्चे धर्मगुरु का आचरण करते हुए अपने समर्थकों को उस समय पुलिस से भिड़ने से रोकना चाहिए था जो वह नहीं कर पाए। वैसे यह भी सच है कि प्रचार के विपरीत अंदर आश्रम से कोई भी अवैध अस्त्र बरामद नहीं हुआ। आश्रमों में लाठियों आदि का मिलना सामान्य बात है। किंतु पुलिस को उस समय जो परेशानी उठानी पड़ी उसके बाद रामपाल एवं उनके सहयोगियों के लिए बचने के रास्ते लगभग बंद हो गए थे।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading