Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भारत-रूस सहयोग का सार्थक संवाद

    By May 23, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा अनेक सन्दर्भो में उपयोगी रही। इसका द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व है। इसके माध्यम से मोदी ने राष्ट्रीय हित और स्वतंत्र विदेश नीति को सुनिश्चित किया है। राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने वाले द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर अनौपचारिक सहमति बनी। वही यह सन्देश भी दिया गया कि किसी अन्य देश की वजह से भारत रूस संबंधों र असर नहीं पड़ेगा। नरेंद्र मोदी  रूस की एक दिवसीय यात्रा पर सोचि पहुंचे थे। यहां दोनों नेताओं की अनौपचारिक शिखर बैठक में ईरान परमाणु डील से अमेरिका के पीछे हटने के फैसले के असर सहित वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा ईरान के साथ परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने पर खास तौर पर चर्चा की गई। व्लादिमीर पुतिन ने दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने बाद  मोदी को अनौपचारिक मुलाकात का न्योता दिया था।  रूस के सोचि में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह मुलाकात कई मायनों में अलग होने की संभावना थी।
    अनौपचारिक वार्ता का मकसद दोनों देशों के बीच दोस्ती और विश्वास के आधार पर अहम वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर साझा राय बनाना था।  इसमें सफलता मिली है । दोनों  नेताओं नेबिना किसी एजेंडे के चार से छह घंटे वार्ता की।  द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श बहुत सीमित थे। लेकिन इसके दूरगामी सार्थक परिणाम होंगे।अपनी इस रूस यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट रूस के साथ संबंधो में सुधार की उम्मीद व्यक्त की थी।
    उन्होंने ने ठीक कहा कि भारत और रूस के बीच विशिष्ट सामरिक भागीदारी ऊंचाई तक पहुंच गई है।  अनौपचारिक वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति ने बोचारेव क्रीक से ओलम्पिक पार्क तक नाव पर सैर भी की। पुतिन के साथ बातचीत अत्यंत सफल रही। दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रिश्तों के व  विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर  विचार विमर्श किया। मोदी और पुतिन की यह पहली अनौपचारिक बैठक थी। इसका आयोजन काला सागर तट के इस शहर में किया गया था। इस यात्रा से  रणनीति भागीदारी और विकास के लिये आगे की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर बीच विशिष्ट सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विचार विमर्श हुआ। रणनीतिक भागीदारी के तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श किया। अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया  गया।  रूस के साथ रक्षा संबंधों को भारत ने द्विपक्षीय मसला माना है। अमेरिका के एक कानून के तहत रूस से ऊंची कीमत वाले रक्षा सामान खरीदने पर अमेरिकी प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। रुसी एस-चार सौ ट्रायंफ प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली खरीदेगा। मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन में भारत को स्थाई सदस्यता दिलाने में बड़ी भूमिका के लिए रूस को धन्यवाद दिया। शंघाई सहयोग संगठन में आठ देश सदस्य हैं जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सैन्य और आर्थिक सहयोग बढ़ाना है।
    अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलिय और ब्रिक्स पर दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।  संयुक्त राष्ट्र, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका को मिलाकर बने ब्रिक्स में भी एक दूसरे का समर्थन सहयोग करेंगे। पिछले वर्ष द्विपक्षीय व्यापार में काफी वृद्धि हुई और इस वर्ष पहले कुछ महीनों में ही इसमें सत्रह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जाहिर है कि चीन के बाद बिना औपचारिक एजेंडे वाली नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा सफल रही है। इसका प्रभाव अमेरिका, चीन ,ईरान ,पाकिस्तान,पर भी पड़ेगा। इनसे संबंधित कई मसलों पर भारत को रूस का सहयोग मिलेगा। मोदी का यह दौरा इसलिए भी खास है क्‍योंकि पुतिन ने चौथी बार राष्‍ट्रपति का कार्यकाल संभालने के बाद खुद पीएम मोदी को रूस की यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया था।
    मोदी यहां पर पुतिन के रिजॉर्ट गए थे । सोचि में ही पुतिन ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से भी अमेरिका को लेकर बातचीत की है। बीते दस दिनों में पुतिन यहां पर कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि इस वर्ष मोदी और पुतिन के बीच यह पहली बैठक थी।  इस वर्ष के अंत तक राष्‍ट्रपति पुतिन भी भारत की यात्रा पर आएंगे। भारत तेल  जरूरत का काफी तेल ईरान ही सप्‍लाई करता है।  ईरान पर लगे प्रतिबंध से स्थिति में  बदलाव आया है। इसको लेकर भारत नई रणनीति पर विचार कर रहा है।  भारत और रूस दोनों ही आतंकवाद के पीड़ित हैं । इसके खिलाफ रणनीति पर सार्थक चर्चा हुई । स्वभाविक रूप से इसमें पाकिस्तान ,अफगानिस्तान, सीरिया आदि की स्थिति भी शामिल थी। आतंकवादी इस स्थिति का लाभ उठा रहे है।  भारत-रूस के बीच परमाणु क्षेत्र में सहयोग का मुद्दा भी महत्वपूर्ण है। रूस इसमें भारत की मदद कर रहा है। यह ओचारिक एजेंडे पर आधारित यात्रा नहीं थी। इसलिए कोई साझा घोषणापत्र जारी नहीं हुआ। लेकिन  माना जा रहा है कि परमाणु सहयोग को बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। मोदी की यात्रा से आतंकवाद के खिलाफ रूस को भारत का समर्थन मिला है। इससे पुतिन का मनोबल बढ़ा है। वह भारत के इस विचार से सहमत है कि आतंकवाद के प्रत्येक रूप खराब है। इनको समाप्त करने के लिए साझा प्रयास की आवश्यकता है।

    Keep Reading

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Humanity and a mother's love: Mother saves child in burning forest; firefighters' emotional rescue.

    इंसानियत और माँ का प्यार: जलते जंगल में बच्चे को बचाती माँ, फायरफाइटर्स का भावुक रेस्क्यू

    July 27, 2026
    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    July 27, 2026

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading