Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नफरत के किस दौर में ले जा रहे हो हमें ?

    By December 22, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 740
    सारे देश को गोबर, गाय, बजरंगबली जैसे गैरजरूरी मसलों में उलझा कर आखिरकार निरूपा का (नाम बदल दिया गया है)  अंतिम संस्कार कर दिया गया। 15 साल की, दसवीं क्लास की बच्ची के शरीर में चिता पर जलाने को वैसे कुछ बचा नहीं था। आगरा दिल्ली से दूर नहीं है लेकिन निर्भया की लाश का इस्तेमाल कर सत्ता परिवर्तन करने वालों तक निरूपा की चीख पहुंची नहीं।
    आगरा के नौमील मुहल्ले की बच्ची मंगलवार 18 दिसंबर को दोपहर के 1:30 बजे स्कूल से घर लौट रही थी. जगनेर रोड पर जा रही थी साइकिल से. जब वो अपने गांव से कुछ 500 मीटर की दूरी पर थी, तब उसे दो लड़कों ने रोक लिया. बाइक पर सवार लड़कों ने उसे धर दबोचा और उस पर पेट्रोल डाल दिया. फिर उस पर आग लगा दी.
    लड़कों ने पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था. हमला भी पीछे से किया था. कुछ नहीं पता कि वो कौन थे. या किस वजह से लड़की पर हमला किया.
    निरूपा के पापा हरेंद्र सिंह जूते के कारखाने में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि, ‘जलाने के बाद उसे हाईवे के किनारे खाई में फेंक दिया गया. हमें नहीं मालूम उसे मारने की कोशिश किसने की होगी. हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. वो भी अभी सदमे में है और बोलने की हालत में नहीं है.’
    खाई में बहुत देर पड़े रहने के बाद एक व्यक्ति ने उसे बचाया और पुलिस को ख़बर कर दी. पुलिस की मदद से उसे एस. एन. मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां पता चला कि उसके शरीर का 70% भाग जल गया है. उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफ़र किया गया है. जहां आज उस बच्ची की मौत हो गयी।
    अभी तक अपराधी पकड़े नहीं गए। हालांकि जो पुलिस अपने निरीक्षक की हत्या के आरोपियों को 22 दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई वह इस दलित बच्ची की नृशंष हत्या के आरोपियों को क्या पकड़ पाएगी?
    आगरा के एसएसपी अमित पाठक कहा कि पुलिस की कई टीमें तैयार की गईं हैं जो इस मामले की जांच करेंगी. एक और अफ़सर ने कहा कि पूनम की क्लास के दो बच्चों से बात हुई है. पुलिस अभी पूछताछ के लिए कई जगहों पर रेड करेगी. एडीजीपी अजय आनंद ने कहा, ‘बहुत ही दुखद घटना है. जिन्होंने भी ऐसा किया उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. डीजीपी साहब ने भी अपनी संवेदना जताई है और हमें गुनहगारों को जल्दी पकड़ने का आदेश दिया है.
    ठीक ऐसी ही एक घटना उत्तरांचल से भी है। यहां तो बच्ची को आग लगा कर अपराधी ने  लड़की की मां को फोन कर यह भी कह दिया कि मैंने तुम्हारी लड़की को आग लगा दी वहनों तो बचा लो।
    उत्तराखंड: लड़की को जिंदा जलाकर आरोपी ने किया था उसकी मां को फोन, कहा- बेटी जला दी है बचा सकती हो तो बचा लो
    पीड़िता की मां ने बताया कि वो अपनी बेटी का इंतजार कर रही थी जो कि कॉलेज में प्रेक्टिकल देने के लिए गई थी। इतने में एक फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि मैंने आपकी बेटी को आग लगा दी है, बचा सकती हो तो बचा लो।
    ‘आपकी बेटी को आग लगा दी है बचा सकती हो तो बचा लो’
    पीड़िता की मां ने बताया कि वो अपनी बेटी का इंतजार कर रही थी जो कि कॉलेज में प्रेक्टिकल देने के लिए गई थी। इतने में एक फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि मैंने आपकी बेटी को आग लगा दी है, बचा सकती हो तो बचा लो। इसके साथ ही पीड़िता की मां ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब आरोपी शख्स ने उसकी बेटी को परेशान किया है। इससे पहले भी करीब ढाई साल पहले बेटी को परेशान किया था लेकिन तब बात खत्म हो गई थी। वो लड़का मेरी बेटी से उम्र में काफी बड़ा है और शादीशुदा भी है। उसने मेंरी दुनिया उजाड़ दी। बता दें कि पीड़िता के पिता की कैंसर के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं घर की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है।
    क्या है मामला:
    दरअसल पूरा मामला पौड़ी जिले के कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव का है। जहां 18 वर्षीय लड़की बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में गहड़ गांव के मनोज सिंह उर्फ बंटी उसका पीछा करने लगा। कुछ देर बाद एक सुनसान जगह में कच्चे रास्ते पर उसने लड़की को रोक लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। जिस पर लड़की ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। छात्रा का विरोध से गुस्साए युवक ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने जली हुई छात्रा को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया। फिलहाल झुलती छात्रा दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती है और वहीं उसका इलाज जारी है
    रौंगटे खड़े करने वाली इन घटनाओं पर दिल्ली मौन है। जाहिर है कि महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ बातें महज नारे, लफ्फाजी और अपना हित साधने के जरिये हैं।
    – पंकज चतुर्वेदी

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading