Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आतंक से आज़ाद कश्मीर !

    By February 4, 2019 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 508

    कश्मीर घाटी में आतंकवाद से निपटने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी का संकेत तब मिला। जब यह खबर आई कि पाकिस्तान पोषित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा का गढ़ रहे कश्मीर घाटी के बारामुला जिले को रक्षा मंत्रालय ने आतंकवाद मुक्त पहला जिला घोषित कर दिया है।

    बारामुला के सफियाबाद में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराए जाने के बाद सेना ने कहा कि अब इस जिले में एक भी आतंकी जिंदा नहीं बचा है। इस सिलसिले में सेना ने रक्षा मंत्रालय को इस आशय की जानकारी में भेजी रिपोर्ट में भी ऐसा ही दावा किया है। बारामुला और सोफिया में अलग-अलग तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके दौरान छह आतंकियों को मार गिराया। बारामूला में मारे गए तीन आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर और दो पाकिस्तानी नागरिक थे। यदि ऐसा है तो निश्चित रूप से यह भारतीय सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी मानी जाएगी।

    सुरक्षाबलों के पिछले 3 सालों तक चले अभी तलाशी अभियान और आतंकी ठिकानों पर कड़ी निगरानी का ही नतीजा है कि वहां स्थानीय दहशत गर्दी पर काफी हद तक अंकुश लग सका है। आतंकी हमलों में भी निरंतर कमी आती गयी है।

    यह स्थानीय दहशतगर्दों के हौसले पस्त होने का ही संकेत है कि बारामुला जिला आज आतंकवादियों से मुक्त हो गया है। अभी तक जम्मू में आतंकियों का अपने मकसद में कामयाबी इसलिए भी मिल जाती थी क्योंकि उन्हें स्थानीय लोगों का समर्थन भी मिल जाया करता था। कुछ धार्मिक कट्टरपंथी स्थानीय युवाओं को भी आतंक से प्रेरित कर उन्हें हाथ में पत्थर और बन्दुक उठाने के लिए प्रेरित करते रहे थे लेकिन जब से सीमा पार से आतंकवादियों के लिए आने वाले पैसे पर रोक लगाने में सफलता मिली है और मुठभेड़ में मारे जाने वाले नौजवानों के जनाजे की नमाज में तकरीर और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले सन्देश पर प्रतिबन्ध लगा है उससे युवाओं को गुमराह करने के तरीके में कमी आयी है।

    अब वहां चाकू व पत्थरबाजी की भीड़ दिखाई नहीं देती और अलगाववाद के नारे नहीं लगते हैं और आतंकियों की धमकी के बावजूद साने युवा सेना और पुलिस में भर्ती हो रहे हैं। यह सारे संकेत यही साबित करते हैं कि वहां के सारे लोगों का मन अब बदल रहा है और वह मुख्या धारा में लौट रहे हैं।

    Keep Reading

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading