Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    चीन मेें ऐतिहासिक बदलाव का अहम महत्व, बढेंगी वैश्विक चुनौतियां

    By March 15, 2018 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 713

    मृत्युंजय दीक्षित

    भारत के प्रमुख पड़ोसी देश व पूरी दुनिया को सीधी चुनौती दे रहे चीन में अहम बदलाव हुआ है। चीन में एकदलीय राजनीति में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। वहां की संसद ने एक ऐतिहासिक संविधान संशोधन को मंजूरी दी है। ऐतिहासिक संशोधन के अनुसार राष्ट्रपति शी चिनफिंग दो कार्यकाल पूरा करनेे के बाद भी आजीवन सत्ता में बने रहेंगे। 64 वर्षीय शी चिनफिंग इसी महीने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं। वह सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और सेना प्रमुख हैं। वह पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष माओत्सेतुंग के बाद ऐसे पहले चीनी नेता हैं। जो आजीवन सत्ता में बने रह सकते है।

    चीनी संसद ने संविधान में ऐतिहासिक संशोधन करके देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए अधिकतम दो कार्यकाल की अनिवार्यता की दशकों पुरानी परम्परा को समाप्त कर दिया है। एनपीसी में प्रस्ताव के पक्ष में 2958 वोट पड़ेे जबकि विरोध में दो वोट पड़े और तीन सांसद अनुपस्थित रहे, विरोध में भी दो मत सरकार की परोक्ष अनुमति से ही पड़े ताकि विविधता की झलक दिखाई जा सके। यह चीन का नया तानाशाही प्रयोग है। मतदान के समय मतपत्रों का उपयोग किया गया जबकि हाथ उठाकर सहमति जताने या इलेक्ट्रानिक वोटिंग का भी विकल्प था। अब चीन में इस संशोधन के बाद एक दलीय शासन प्रणाली से एक नेता के शासन की ओर बढ़न का रास्ता साफ हो गया है। चीन में 1949 के बाद सबसे बड़ा राजनैतिक बदलाव हुआ है। राजनैतिक विश्लेषकों का मत है कि अब चीन के रूप में एक नया बेहद खतरनाक तानाशाह राष्ट्र का जन्म हुआ है।

    अंतराष्ट्रीय विश्लेषकोें का अनुमान है कि बदला हुआ चीन तथा विस्तारवादी चीन अब एक नये तानाशाह के रूप में और अधिक खतरनाक तथा आक्रामक तेवरों के साथ दुनिया के सामने दिखलाई पड़ सकता है। विस्तारवादी चीन का मुूकाबला भारत और अमेरिका के साथ है। आज फेसबुक और सोशल मीडिया के युग में चीन के नये तानाशाहों का विरोध भी शुरू हो गया है। अमेरिका ब्रिटेन आदि अन्य देशों मे रह रहे चीन के लोकतंत्र समर्थक नागरिेकों ने विरोध शुरू कर दिया है। जिनकी आवाज को वहां की सरकार ने बंद करने का काम भी शुरू कर दिया है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का यह कार्यकाल कैसा होगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा लेकिन जब-जब चीन में ऐसे प्रयास हुए है। तब- तब ड्रैगन ने अपनी एक अलग ताकत ही दिखलायी है। माना जा रहा है कि शी के आजीवन कार्यकाल के दौरान भारत सहित दुनिया के प्रमुख देशों के साथ संबंधों में 360 डिग्री का बडत्रा बदलाव आ सकता है।

    भारत ओर चीन के बीच सीमा विवाद एक बड़ा गंभीर मसला हे। अभी हाल ही में डोकलाम विवाद के दौरान 73 दिनों की तनातनी ने काफी गम्भीर मोडत्र ले लिया था यहां तक कि युद्ध की नौबत आ गयी थी। चीन अरूणांचल प्रदेश पर अपना दावा ठोकता रहता है। जब भी भारत के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति व अन्य मंत्रियों आदि के दौरे वहं पर हेते है तो चीन की आंखेें टेढ़ी हो जाती हैं। आतंकी मसूद अजहर के मामले में चीन का रवैया नहीं बदल रहा है। चीन और पाकिस्तान की दोस्ती भारत के लिए लगातार सिरदर्द बनी हुयी है। चीन खुलकर पाकिस्तान की मदद कर रहा है। 2014 और 2017 के बीच भारत और चीन के बीच काफी तनाव रहा। चीन को यह अच्छी तरह से पता है कि एशिया में चीन के प्रभुत्व को चुनौती केवल भारत से ही मिलती दिखलायी पड़ रही है। यही कारण है कि चीन भारत के प्रति कुछ अधिक ही आक्रामक रहता है। अब जब सत्ता पर शी का आजीवन नियंत्रण हो गया है तब भारत के लिए और अधिक समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    शी का कार्यकाल बढ़ाने से पूर्व ही चीन ने अपने रक्षा बजट बेतहाशा वृद्धि की है। चीन ने अपने रक्षा बजट में 8.1 फीसद की वृद्धि के साथ इस वर्या के लिए 175 अरब डालर के रक्ष बजट की घोषणा भी की है। अमेरिका के बाद चीन का रक्षा खर्च दुनिया में सबसे अधिक है। चीनी राष्ट्रपति का कहना है कि सेना को अत्याधुनिक बनाने पर फोकस को देखते हुए रक्षा बजट बढ़ाया गया। चीन काध्यान स्टीत्थ लड़ाकू विमान, विमानवाहक पोत और सेटेलाइट रोधी मिसाइल समेत कई नई सैन्य क्षमता विकसित करने पर है। चीन सरकार का कहना है कि अब हम अपनी राष्ट्रीय संप्रुभता, सुरक्षा और विकास हितों को सुरक्षित करेेंगे। चीन की सरकारी मीडिया ने रक्षा बजट को उचित बताया है। जिसके कारण भारत और अमेरिका के साथ चीन की तनातनी काफी बढ़ सकती है। चीन भारत के पड़ोसी देशों में भी अपना दबदबा बढ़ा रहा है।

    श्रीलंका में चीन की गतिविधियां बढ़ी है। नेपाल में तो चीनी समर्थक सत्ता ही आ गयी है। नेपाल में ओली के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने वहां की यात्रा की। नेपाली पीएम ओली चीन समर्थक माने जाते है। अब वहां पर चीन व पाकिस्तान भारत विरोधी नयी गतिविधियों को बेहिचक चला सकते हैं। चीन बांग्लादेश आदि को भी बरगलाने की साजिश रचता रहा है। अभी मलेशिया में जो संकट खड़ा हुआ और भारत चाहकर भी वहां पर अपना हस्तक्षेप नहीं कर पा रहा उसके पीछे चीन की ही चाल है। ताइवान को लेकर भी चीन का रवैया काफी आक्रामक रहा है। अतः शी के नये कार्यकाल के दौरान यदि किसी देश को सबसे अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है तो वह है भारत।

    लेकिन यह बड़ेे दुर्भाग्य की बात है कि भारतीय संसद को जिन बेहद गंभीर सुरक्षा विषयों को लेकर सदन में जोरदार चर्चा होनी चाहिये थी वहीं वहां का सारा समय केवल हंगामें की भेंट ही चढ़ जाता है। वहीं सेना ने सैन्य आधुनिकीरण के लिए कम बजट आवंटन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि चीन और पाकिस्तान से दो मोर्चो पर जंग के खतरों को देखते हुए सेना के आधुनिकीकरण को और गति देनेे की जरूरत है। सूना का 68 फीसदी साजो समान संग्रहालय में विरासत के रूप में रखने लायक हो चुका है। उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद्र ने स्थायी समिति के समक्ष यह सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंनेे कहा कि बजट की कमी के चलते बजट की कमी के चलते कई परियोजनाएं बंद करनी पड़ सकती हैं। भजपा नेता मेजर जनरल रिटायर्ड बी सी खंडूरी की अध्यक्षता वाली रक्षा संबंधी स्थायी संसदीय समिति की रिपोर्ट संसद में पेश की गयी है। भारत की सैन्यस तैयारियां को लेकर यह रिपोर्ट बेहद गंभीर है वह भी तब जब सीमा पर चारों ओर से संकट गहरा रहा है। भारत के सभी दलों को संसद चलाने में सहयोग करना चाहिये ताकि गंभीर विषयों पर भी चर्चा हो सके। नहीं तो आने वाले समय में भारत की समस्यों और गहरी हो सकती हैं।

    .लेखक वरिष्ठ पत्रकार है

    Keep Reading

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Ranbir Kapoor Becomes 'Maryada Purushottam Ram'

    समाज से मर्यादा का ह्रास, राम को फिर वनवास

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading