Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    तू डाल डाल मैं पात पात

    By February 3, 2019 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 783

    भारतीय बैंकों के 13 हज़ार करोड़ डकार कर विदेश भाग चुका कारोबारी मेहुल चौकसी भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए रोज ‘तू डाल डाल मैं पात पात’ का खेल खेलने में लगा है। उसने योजनाबद्ध तरीके से भारत छोड़ने के बाद एंटीगुआ जैसे देश की शरण ली है। जिसके साथ भारत की प्रत्यर्पण की संधि नहीं है उसके भारत लाए जाने की उम्मीद अब इसलिए धुंधली होती जा रही है क्योंकि अभी पिछले हफ्ते ही उसने तकनीकी रूप से भारत की नागरिकता भी छोड़ दी है।

    अब एंटीगुआ सरकार ने भी साफ तौर पर कहा है कि वह मेहुल चौकसी को भारतीय अधिकारियों को नहीं सौंप सकता, एंटीगुआ सरकार का तर्क है कि क्योंकि चौकसी ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी है इसलिए अब वह एंटीगुआ का नागरिक है। ऐसे में एंटीगुआ चौकसी के सभी अधिकारी उसके अधिकार सुनिश्चित करेगा जो वहां के नागरिक को होना चाहिए। इसी के साथ अब संभावना भी लुप्त होती जा रही रही है कि मेहुल चौकसी को कभी भारतीय कानून के तहत कानून के कठघरे में लाया जा सकेगा!

    file

    हालांकि एंटीगुआ की अदालत में चौकसी के प्रत्यर्पण के मामले पर भारतीय जांच एजेंसियों के आवेदन विचाराधीन है। इस मसले में जो अब नया मोड़ आ चुका है उसे देखते हुए अब अगर भारत राजनीतिक या राजनयिक स्तर पर चौकसी के पणजी गोवा से संवाद भी करता है तो शायद अब इसका खास असर नहीं रह जाएगा क्योंकि स्वयं एंटीगुआ के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बड़े अधिकारी ने मामला अदालत में होने की वजह से राजनीतिक या राजनयिक स्तर पर किसी संभावना से इनकार कर दिया है।

    इसका मतलब तो यही है कि पहले तो मेहुल ने भारतीय नागरिकता जानबूझकर छोड़ दी और अब उसे भारत को सौंपने से एंटीगुआ सरकार इंकार कर रहा है। यह एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा ही तो था, इसलिए उसे अब भारत वापस लाने की कोशिशों में बड़ा पेच फंस चुका है सच तो यह है कि चौकसी के मामले में भारत सरकार एक तरफ से और लाचार लग रही है। वैसे भी अब अगर कोई भारतीय नागरिक अपराध करने के बाद विदेश भाग जाता है तो उसे वापस लाने की प्रक्रिया काफी जटिल हो जाती है यह जटिलता तब और बढ़ जाती है जब वह तकनीकी रूप से विदेशी नागरिक हो चुका हो और अब लगभग यही स्थिति आर्थिक भगोड़ा मेहुल चौकसी के मामले में दिख रही है। अब यदि सरकार ऐसी लाचारी में दिख रही है तो आखिर इस लापरवाही और अनदेखी की जिम्मेदारी किस पर होगी! ऐसे लोगों को किसका संरक्षण मिला है जिसकी वजह से ऐसे भगोड़े पकड़े जाने से पहले ही विदेश में अपना सुरक्षित ठिकाना बनाने में कामयाब हो सके हैं।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading