सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. इस फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. ईद के दिन यानी सोमवार को भी फिल्म कमाई के मामले में कुछ कमाल नहीं कर पाई है
चार दिनों में इस फिल्म ने 83.86 करोड़ की कमाई की है. अगर सलमान खान की पिछली फिल्मों की कमाई से इसकी तुलना की जाए तो ये बहुत ही कम है.
इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 21.15 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 21.17 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 22.45 करोड़ और चौथे दिन यानी ईद के दिन फिल्म ने महज 19.09 रुपये की कमाई की है. कुल मिलाकर चार दिनों में इस फिल्म ने सिर्फ 83.86 करोड़ की कमाई की है.






