Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    संकट काल में बसपा प्रमुख का बयान

    ShagunBy ShagunMay 3, 2021 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    सरकार की कमियों पर ध्यान आकृष्ट करना विपक्ष का अधिकार व कर्तव्य है। यह प्रजातन्त्र की विशेषता है। लेकिन आंतरिक आपदा या बाहरी आक्रमण के समय समाज हित में मर्यादा का पालन भी अपेक्षित होता है। इस समय देश कोरोना की दूसरी लहर को झेल रहा है। सुविधाएं कम पड़ रही है,पीड़ितों की संख्या व उनकी तकलीफ शब्दों में बयान करना मुश्किल है। लेकिन केवल सरकार पर हमले की बात होती तो गनीमत है। सरकार को घेरने के चक्कर में पूरे सिस्टम को ही नकारा बताया जा रहा है।

    यह नहीं भूलना चाहिए कि कोई भी सिस्टम केवल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों से नहीं बनता। यदि इसे मान भी लें तो विपक्षी नेताओं की हमदर्दी दिल्ली महाराष्ट्र राजस्थान सरकार के प्रति क्यों है। उनके निशाने पर पर प्रधानमंत्री व अन्य मुख्यमंत्री है। जाहिर है कि संकट के समय इस दोहरे मापदंड़ पर अमल किया जा रहा है। हमला बोलते समय इस बात का ध्यान भी नहीं रखा जाता कि सिस्टम में कोरोना योद्धा भी शामिल है। इनमें डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी, सेनेटाइजेशन करने वाले,ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाले, सुरक्षा कर्मी आदि लाखों लोग भी शामिल है। ये सभी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की यथासंभव सहायता कर रहे है।

    इस माहौल में भी कालाबाजारी करने वाले रासक्षी तत्व सक्रिय है।इनको सबक सिखाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके अलावा जोखिम उठाकर अच्छे कार्य करने वालों का मनोबल भी बढ़ाना चाहिए। लेकिन विपक्ष इसके लिए भी तैयार नहीं है। इनके बयान कोरोना योद्धाओं को भी निराश करने वाले वाले है। ऐसे नेताओं को बसपा प्रमुख मायावती से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बयान से लगा कि सरकार पर हमले के अवसर तो भविष्य में भी मिलेंगे,लेकिन इस समय लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि केन्द्र व यूपी सरकार ने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए तथा आक्सीजन व दवाई आदि की कमी को दूर करने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाये हैं यह अच्छी बात है, लेकिन वे सब जमीनी हकीकत में भी समय से लागू होने चाहिये। इन हालातों से निपटने के लिए मोदी और योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं।

    केन्द्र व यूपी सरकार ने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए तथा आक्सीजन व दवाई आदि की कमी को दूर करने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाये हैं। यह अच्छी बात है।

    उन्होंने कहा कि सब जमीनी हकीकत में भी समय से लागू होने चाहिये। इतना ही नहीं अन्य विपक्षी नेता ट्वीट के माध्यम से सरकार पर हमला बोल कर अपना कर्तव्य पूरा कर रहे है। मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद की अपील भी की है।

    उन्होंने कहा कि बसपा से जुड़े लोग अपने आस।पड़ोस में कोरोना पीड़ितों की अपने सामर्थ के हिसाब से उनकी हर स्तर पर इंसानियत के नाते इनकी मदद जरूर करें। साथ मदद के दौरान वे कोरोना नियमों का भी सख्ती से अनुपालन अवश्य करें। इसके पहले भी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक चीन से डोकलाम विवाद पर भी अन्य विपक्षी नेताओं का ऐसा ही रुख था। इनके बयान भारतीय जवानों का मनोबल गिराने वाले थे।

    उस समय भी मायावती ने कहा था कि राष्ट्रीय संकट के समय देश को एकजुटता दिखानी चाहिए। आज कोरोना से मुकाबले के लिए भी ऐसी एकजुटता अनिवार्य है। मायावती का बयान कोरोना योद्धाओं का सम्मान बढ़ाने वाला है।

    Shagun

    Keep Reading

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    Two separate events in Lucknow on the 80th Independence Day; a message of patriotism and unity.

    लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो अलग-अलग आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading