निर्भया रेप केस मामले के चार आरोपी को बड़ी सजा दिलवाने वाली एडवोकेट सीमा कुशवाहा ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्य्ता ली है इस मौके पर बीसपी सुप्रीमो सुश्री मायावती ने सीमा की आशीर्वाद भी दिया।

इस मौके पर सीमा कुशवाहा ने कहा कि बहन जी है तो भरोसा है आखिर भरोसा बेटियों की सुरक्षा का है। सीमा को राज्यसभा के सदस्य एवं एडवोकट सतीश चंद्र मिश्रा ने पार्टी सदस्य्ता ग्रहण करने पर स्वागत किया और बधाई भी दी।
इस मौके पर सीमा कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि विश्व की सबसे बडी ताकतवर महिला बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती जी का आज आशीर्वाद प्राप्त हुआ! मैं सदैव नि:स्वार्थ भावना से बहुजन समाज पार्टी के लिए काम करूँगी, और बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढाऊंगी।







