भारतीय टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस साल 2020 में सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जबकि कप्तान विराट कोहली इस बार दूसरे स्थान पर रहे।
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2020 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले बुमराह ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की। कोहली पहले स्थान पर हो सकते थे अगर वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच से नहीं हटते।
खिलाड़यों को यह राशि मिलती है मैच में
गौरतलब है कि एक भारतीय खिलाड़ी को प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई की तरफ से 15 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। जबकि एक वनडे के लिए 6 लाख रुपये की राशि मिलती है। वहीं प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय टी-20 के लिए खिलाड़यों को 3 लाख रुपये मिलते हैं।
विराट-बुमराह की कमाई:
रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ष 2020 में बुमराह ने बीसीसीआई (वार्षिक अनुबंध शुल्क को छोड़कर) से 1.38 करोड़ रुपये कमाए। बुमराह ने 2020 में चार टेस्ट, नौ वनडे और 8 टी-20 मुकाबले खेले। तीन टेस्ट, नौ वनडे और 10 टी-20 मुकाबले खेलने वाले कोहली ने 1.29 करोड़ रुपये की कमाई की।







