Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    ऑटो कारोबार घटा: एक लाख लोगों ने गंवायी नौकरी

    By December 8, 2019 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 425
    • दुपहिया और ट्रैक्टर उपकरणों पर अधिक जीएसटी होने से ग्रे बाजार को मिलता है बढ़ावा 
    • ऑटो उपकरण पर एक समान 18 प्रतिशत जीएसटी किए जाने की मांग

    देश के ऑटोमोबाइल उद्योग में पिछले एक साल से छाई सुस्ती के कारण ऑटो उपकरण उद्योग के कारोबार में 2019-20 की पहली छमाही में 10.1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले साल की इसी अवधि के 199849 करोड़ रपए से घटकर 179662 करोड़ रपए रह गया।

    भारतीय ऑटोमोटिव कम्पोनेंट निर्माता संघ (एक्मा) के अध्यक्ष दीपक जैन और महानिदेशक विन्नी मेहता ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उद्योग के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि मंदी की वजह से इस वर्ष जुलाई तक एक लाख लोगों के रोजगार गए।

    उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब ऑटो उपकरण उद्योग के कारोबार में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। श्री जैन ने उद्योग के कारोबार में गिरावट के कारण गिनाते हुए कहा वाहनों की मांग में कमी बीएस-4 से बीएस-6 वाहनों के निर्माण के लिए हालिया निवेश, तरलता की तंगी और इलेक्ट्रिक वाहनों की नीति को लेकर संशय के अलावा अन्य कारणों की वजह से वाहन उपकरण क्षेत्र की विस्तार योजनाओं पर असर पड़ा। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दो प्रतिशत से अधिक का योगदान और पचास लाख लोगों को रोजगार देने वाले उद्योग की दीर्घकालिक आधार पर निरंतर गति बनाये रखने के लिए श्री जैन ने ऑटो उपकरण पर एक समान 18 प्रतिशत का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) किए जाने की सरकार से मांग की है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में 60 प्रतिशत ऑटो उपकरण पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है जबकि शेष 40 प्रतिशत जिसमें मुख्यत: दुपहिया और ट्रैक्टर उपकरण है 28 प्रतिशत जीएसटी है। उन्होंने कहा कि दुपहिया और ट्रैक्टर उपकरणों पर अधिक जीएसटी होने से ग्रे बाजार को बढ़ावा मिलता है। सभी उपकरणों पर 18 प्रतिशत जीएसटी कर दिए जाने से वाहन बिक्री के बाद ग्राहकों को गुणवत्ता वाले उपकरण तो मिलेंगे ही सरकार की आय भी बढ़ेगी। इसके अलावा निवेश के लिहाज से मध्यम एवं लघु उद्योगों की परिभाषा में भी बदलाव की जरूरत है।

    श्री मेहता ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में ऑटो उपकरणों का निर्यात 2.7 प्रतिशत बढ़कर पहले के 50034 करोड़ रपए से 51397 करोड़ रपए पर पहुंच गया। यूरोप को सर्वाधिक 32 प्रतिशत निर्यात किया गया जबकि इसके बाद नार्थ अमेरिका और एशिया क्रमश 30 और 26 प्रतिशत रहे।इस दौरान आयात 6.7 प्रतिशत घटकर 61686 करोड़ रपए से 57574 करोड़ रपए रह गया। आयात मुख्यत: 62 प्रतिशत एशिया से रहा। यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से आयात क्रमश: 28 और आठ प्रतिशत रहा। वाहन बिक्री के बाद उपकरणों की बिक्री के कारोबार में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 33746 करोड़ रपए से 35096 करोड़ रपए पर पहुंच गया।

    Keep Reading

    Union Bank's impressive Q1 profit and Indo MIM's mega IPO: Positive signals for the market.

    यूनियन बैंक का शानदार Q1 मुनाफा और इंडो MIM का मेगा IPO: बाजार में पॉजिटिव संकेत

    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading