Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    ShagunBy ShagunJuly 6, 2026 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 140

    लखनऊ, 6 जुलाई 2026 : एलडीए और आवास विकास परिषद द्वारा शहर में लगातार की जा रही सीलिंग कार्रवाई ने व्यापारियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लखनऊ व्यापार मंडल की ट्रांसगोमती इकाई ने सोमवार को इन्द्रानगर में आपात बैठक बुलाकर इस कठोर कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।

    “बिना बातचीत के सीलिंग गलत” – देवेंद्र गुप्ता

    ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रशासन बिना पर्याप्त संवाद और व्यापारियों को उचित अवसर दिए सीधे सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है। इससे व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बन गया है। उन्होंने मांग की कि यदि कोई अनियमितता है तो उसे संवाद के जरिए और नियमानुसार सुलझाया जाए, न कि सीलिंग जैसी कठोर कार्रवाई से।

    “व्यापारी कानून मानते हैं, लेकिन न्याय भी चाहिए”

    अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा कानून का सम्मान करता आया है, लेकिन प्रशासन को वर्षों पुरानी व्यापारिक प्रतिष्ठानों की वास्तविक परिस्थितियों को समझते हुए व्यावहारिक और न्यायसंगत फैसले लेने चाहिए।

    नितिन जैन ने चिंता जताते हुए कहा कि एकतरफा कार्रवाई से हजारों व्यापारियों और उनके कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि व्यापारी संगठनों के साथ बैठक कर ऐसा समाधान निकाला जाए जिसमें विकास कार्य भी चलें और व्यापारियों का भी उत्पीड़न न हो।

    आंदोलन की चेतावनी

    अरविंद पाठक ने साफ कहा कि व्यापारियों को बिना पूर्व सूचना और पर्याप्त समय दिए सीलिंग करना उचित नहीं है। लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के वैध हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ी तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन भी किया जाएगा।

    व्यापारियों की मांग

    बैठक में सभी व्यापारियों ने एक स्वर में मांग की कि:

    • एलडीए और आवास विकास परिषद तुरंत अनावश्यक सीलिंग पर रोक लगाए
    • व्यापारी संगठनों के साथ वार्ता कर व्यावहारिक समाधान निकाले

    बैठक में गोपाल अग्रवाल, मनीष वर्मा, पवन अग्रवाल, हिमांशू भट्ट, बिक्की देहलयानी, निखिल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास का बोझ सिर्फ छोटे-मध्यम व्यापारियों पर नहीं डाला जाना चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading