Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    पहली जॉब में न करें ये ‘गलतियां’

    By February 10, 2018Updated:February 10, 2018 करियर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584

    बिंदिया सिंह

    पहली जॉब पाना एक सपने के सच होने जैसा होता है। हालांकि नए माहौल व नए लोगों के साथ काम करना जितना रोचक है, उतना ही कठिन भी। शुरुआती दिनों में नए लोगों के साथ तालमेल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो धीरे-धीरे यह सब आसान हो जाता है। जिंदगी में पहली जॉब का उत्साह, जहां मेहनत से मन लगाकर काम करने में मदद करता है, वहीं शुरू-शुरू में थोड़ा नर्वस होना भी स्वाभाविक सा है।

    इस समय एक ओर तो नियमों को अपनाकर अपने काम को अच्छे से करना जरूरी होता है, वहीं बॉस सहित अपने सभी सहयोगियों के साथ सामंजस्य बिठाना भी जरूरी होता है। यह सब एक कला की तरह है।

    बड़े ब्रांड की जगह अपनी रुचि पर ध्यान दें। ऐसा काम करें, जो आपकी रचनात्मकता को रूप दे, फिर चाहे कंपनी बड़ी हो या छोटी। ऐसा भी देखा जाता है कि युवा अपने माता-पिता या सीनियर्स की सलाह पर अधिक चलते हैं और विशेषज्ञों की कम, जबकि होना इसका उल्टा चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपको सीखने का मौका मिल रहा है, तो यही काफी है। कुछ लोग पहली जॉब से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें पाल लेते हैं, लेकिन यह गलत है। पहली जॉब में आपको कितनी सैलरी मिल रही है, यह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता। कुछ समय अपने काम को समझने में लगाना चाहिए और अपनी क्षमता को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए। पहली जॉब एक घर की नींव की तरह होती है।

    जॉब बदलने की रेस में न भागें:

    अक्सर देखने में आता है कि पहली जॉब मिलते ही दूसरी जॉब तलाशने की रेस सी लग जाती है। ये आपकी गलतफहमी है कि अगर आप जल्दी जल्दी कंपनी बदलेंगे, तो आपका प्रोफाइल मजबूत होगा। अगर आप पांच साल में सात नौकरियां बदलते हैं और इसके बारे में कोई सवाल पूछा जाता है, तो आपके पास कोई उचित जवाब नहीं होता है। इससे आपकी स्थिरता पर ही सवाल उठते हैं। दरअसल जल्दी-जल्दी जॉब बदलना निगेटिव प्रोफाइल को दर्शाता है, इसलिए इस आदत से परहेज करें। आपने किस कम्पनी में कितने समय काम किया और क्या सीखा, यह बहुत मायने रखता है। हर कंपनी कर्मचारी की ट्रेनिंग पर अपने रिसोर्स खर्च करती है और अगर आप जल्दी ही कंपनी छोड़ देते हैं, तो न तो उन स्किल्स का आप इस्तेमाल कर पाते हैं और न ही वह सब आपकी प्रोफाइल में जुड़ पाता है।
    कुछ लोग यह मानते हैं कि ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री के बाद सीधे कैम्पस प्लेसमेंट से विकास रुक जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपने ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री के बाद जॉब ज्वॉइन की है, तो आप इसके आगे की पढ़ाई करके भी प्रमोशन पा सकते हैं। कुछ कम्पनियां तो अपने कर्मचारियों के लिए कई तरह के स्टडी प्रोग्राम भी चलाती हैं, ताकि आप कमाई के साथ-साथ पढ़ाई भी कर सकें। हाल ही में हुए एक सर्वे में देश भर के एक हजार से अधिक सीईओ के विचार जाने गए, जिससे पता चला कि 80 प्रतिशत सीईओ अपनी पहली जॉब में करीब पांच वर्ष टिके रहे थे। इससे पता चलता है कि पहली जॉब किस तरह आपके कॅरियर की नींव मजबूत करने के लिए जरूरी होती है।
    पहली जॉब को अपनी सफलता की सीढ़ी बनाने के लिए जरूरी है कि आप में धैर्य जरूर हो। आपका सीनियर कुछ कह रहा हो, तो आप बीच में टोका-टाकी कतई न करे, इसे आपकी उत्सुकता नहीं, बल्कि अनुशासन-हीनता माना जाएगा। आपसे जब कोई बात पूछी जाए, तभी आप बोलें।
    कंपनियां फ्रेशर्स को काम के गुर सीखने का पूरा मौका देती हैं। ऐसे में फ्रेशर्स को इनका पूरा फायदा भी उठाना चाहिए। एक और अहम बात यह है कि झूठ, अनुशासनहीनता या गलत व्यवहार आपकी शुरुआत को अंत में भी बदल सकता है। इसलिए इन चीजों से हमेशा बचकर रहना चाहिए और समझदार प्रोफेशनल की तरह काम करना चाहिए।

    Keep Reading

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading