सेन्ट्रल पावर रिचर्च इंस्ट्यूट सीपीआरआई नोएडा द्वारा स्मार्ट मीटर भार जंपिंग की रिपोर्ट में मुख्य पैरामीटर पर स्मार्ट मीटर फेल होने के मामले को लेकर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से शक्ति भवन में मुलाकात कर एक जनहित लोक महत्व प्रस्ताव सौपते हुए यह मुदा उठाया कि अब जब यह साबित हो गया हे की स्मार्ट मीटर भार जंपिंग की बात सही साबित हुई है ऐसे में प्रदेश में लगे लगभग 12 लाख स्मार्ट मीटर जो पुरानी तकनीकी पर आधारित है उन्हे भी बदलवाने और जितने उपभोक्ताओ की भार अथवा रीडिंग जो भी जम्प हुई है उनके बिल यदि उस आधार पर बने है तो उन्हे संसोधित कराया जाय ।
परिषद ने कहा कि प्रदेश सरकार को अबिलम्ब दोषी मीटर निर्माता कंपनी को ब्लैकलिस्ट कराकर जो भी पूरे प्रकरण में दोषी है उन पर कठोर कार्यवाही कराना चाहिए। जिस प्रकार से रिपोर्ट को दबाया गया वह अपने आप में बड़ा सवाल है उपभोक्ता परिषद् पूरे मामले पर सीपीआरआई के अधिकारियों से न बात करता तो रिपोर्ट ही दबी रहती जिस प्रकार से मीटर निर्माता कम्पनियो को कुछ उच्चाधिकारी बचा रहे उससे सिद्ध होता है की मीटर खरीद फरोख्त में बहुत बड़ा रैकेट है जिसके चलते घटिया मीटर सप्लाई करने के बाद भी मीटर निर्माता कम्पनियो को बचाया जाता है।
प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने तुरंत उपभोक्ता परिषद् के प्रस्ताव कर चेयरमैन पावर कार्पोरेशन को अबिलम्ब प्रभावी कार्यवाही करने का लिखित निर्देश जारी किया और उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को अस्वाशन दिया की कोई भी दोषी बक्शा नहीं जायेगा सबके खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी पूरी रिपोर्ट तलब की गयी हेे दोषी पाए जाने पर स्मार्ट मीटर निर्माता कंपनी को भी ब्लैकलिस्ट किया जायेगा उपभोक्ताओ के साथ कोई भी चीटिंग सरकार बर्दास्त नहीं करेगी ।
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा अभी भले ही प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने पर रोक लगी है लेकिन जिन उपभोक्ताओ के यहाँ यह घटिया पुरानी तकनीकी के मीटर लगे है उनका क्या होगा इस बात की भी जाँच होना बहुत जरूरी है कि जब मीटर का मुख्या पैरामीटर ही फेल है तो रीडिंग जंपिंग होना कोई बड़ी बात नहीं जिस प्रकार से पूरे प्रदेश से स्मार्ट मीटर तेज चलने की शिकायत प्राप्त हो रही है। वह इस बात को काफी बल देता है कि कही मीटर रीडिंग भी तो नहीं जम्प हुई है इसकी गम्भीरता से जाँच होना जनहित में होगा उपभोक्ता परिषद को पूरा अंदेशा स्मार्ट मीटर भार जंपिंग की तरह रीडिंग जंपिंग भी तय क्योंकि फेल पैरामीटर दोनों के लिए कॉमन है।







