15 टीमें, लखनऊ के 15 ठिकानों पर ईडी ने मनी लॉन्डिंग और हवाला नेटवर्क से जुड़े मामलों में की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ। अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई और लखनऊ के 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डिंग और हवाला नेटवर्क से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की 15 टीमों ने छांगुर बाबा के 12 ठिकाने पर एक्शन लिया। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे पूरी प्लानिंग के तहत एक साथ शुरू की गई, ताकि किसी को भागने का मौका नहीं मिले। इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले सुराग ईडी के हाथ लगे हैं।
करोड़ों की संपत्तियों की जांच की गई
बलरामपुर में लगभग 13 घंटे तक बाबा के ठिकानों को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान करोड़ों की संपत्तियों की जांच की गई थी। जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के घरों पर भी छापेमारी की गई, इस दौरान ईडी ने लेनदेन का ब्योरा ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के माहिम और बांद्रा स्थित ठिकानों को भी खंगाला है. जिसके खाते में एक करोड़ रुपये छांगुर ने भेजे थे।
लखनऊ के चिनहट स्थित छांगुर के मददगार बलरामपुर कोर्ट के कार्यालय के बाबू राजेश उपाध्याय के आवास को भी खंगाला गया है। छापों के दौरान ईडी ने कई संपत्तियों के दस्तावेज, सोना, नकदी और लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया है। साथ ही, दुबई, यूएई और नेपाल से हुई फडिंग के सुराग भी जुटाए।
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम – फोटो एएनआई बलरामपुर के उतरौला में छांगुर व उससे जुड़े 12 ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापा मारा। ईडी की पहली टीम मधपुर- उत्तरौला मार्ग स्थिति छांगुर के कॉम्प्लेक्स पर पहुंची गेट का ताला खुलवाया। दुकान से जुड़े रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जानकारी की। इसके साथ ही दो टीमें छांगुर के मधपुर स्थित मकान में पहुंचीं। हर कमरों की जांच की।
पूर्व प्रधान जुम्मन से भी पूछताछ की गई। टीम ने नामी और बेनामी संपत्तियों की भी जांच की। ईडी की एक टीम रेहरामाफी में छांगुर के पैतृक गांव भी पहुंची मधपुर में जमीन विक्रेता इसी गांव के पूर्व प्रधान जुम्मन खां हैं। मधपुर में जमीन विक्रेता संतोष कुमार नायक व उसके भाई दुर्गेश कुमार से भी सवाल किए।







