10 विकेट से लाइफ केयर ने जीता मैच
लखनऊ, 09 मार्च 2021: लीला घोष मेमोरियल टूर्नामेंट में मंगलवार को चौहान स्पोर्टिंग और लाइफ केयर क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें लाइफ केयर ने 10 विकेट से मैच को जीत लिया।
35 ओवर के मैच में लाइफ केयर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। चौहान की टीम बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाकर 20वें ओवर में ही धाराशायी हो गयी। एक भी खिलाड़ी दहाई अंक के स्कोर तक नहीं पहुंचा। सर्वाधिक आठ रन विशाल शर्मा ने बनाये, जबकि चार बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन वापस लौट गये। लाइफ केयर के गेंजबाज तुशार, हिमांशु और मनीष ने तीन-तीन विकेट लिये।
लाइफ केयर की टीम ने पांचवे ओवर में ही 47 रन बनाकर मैच को 10 विकेट से जीत लिया। सर्वाधिक 38 रन मनीष सिंह ने बनाया, जबकि सलामी बल्लेबाज शिवम यादव ने नौ रन बनाये। मैन आफ द मैच का खिताब मात्र सात रन देकर तीन विकेट लेने वाले तुशार वर्मा को दिया गया।







