Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    यूपी की प्रयोगशाला में चौथे मोर्चे की केमिस्ट्री

    ShagunBy ShagunJanuary 18, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555

    नवेद शिकोह

    जलाशय में खरपतवार बिन बुलाए मेहमान की तरह आती है। ये किसी काम की नहीं,और हानिकारक भी है। यूपी के सियासी तालाब मे भी एकएकी खरपतवार पैदा होती जा रही है। ये किसी काम की नहीं या किसी के काम की है ! यदि ये किसी को हानि पंहुचाएगी तो जाहिर सी बात है कि किसी के लिए फायदेमंद भी होगी।

    आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम चीफ असदउद्दीन ओवेसे की यूपी में भी एंट्री देश की करवट लेती राजनीति का एक आईना है। उत्तर प्रदेश देश की सियासत की प्रयोगशाला है। जब देश में कांग्रेस का वर्चस्व था तो यूपी में दशकों कांग्रेस जमी रही। देश से कांग्रेस का डाउन फॉल हुआ तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता का मुंह देखने को तरस गई। करीब तीन दशक से यहां क्षेत्रीय दलों और भाजपा ने बारी-बारी सत्ता का मज़ा चखा।

    file photo

    लगभग तीस बरस बाद अब लोकतांत्रिक भारत की तीसरी पीढ़ी शायद सियासत का नया चेहरा देखेगी। भाजपा और कांग्रेस के बाद क्षेत्रीय दलों का तीसरा मोर्चा बन चुका है और सत्ता भी हासिल कर चुका है। अब यूपी की सियासी प्रयोगशाला में चौथे मोर्चे की केमिस्ट्री तैयार हो रही है।
    एआईएमआईएम चीफ असदउद्दीन ओवेसी के संग सुभासपा, प्रसपा और अन्य छोटे दलों की एकजुटता की कवायद और आम आदमी पार्टी की सटपटाहट कुछ ना कुछ रंग दिखा सकती है। बिना किसी मजबूत संगठन के अपने-अपने छोटे-छोटे घरों से निकलकर दूसरों के बड़े-बड़े महलों में कदम ताल करने वाली ये सियासी ताकतें यूपी के सियासी तालाब का खरपतवार बन के कमल को घेरेंगे या या इसका सुरक्षा कवच बनेंगे ये एक बड़ी जिज्ञासा है !

    यूपी में ओवेसी और विभिन्न जातियों के छोटे-छोटे दलों का मोर्चा क्या बसपा गठबंधन का हिस्सा बनेगा ! क्या आम आदमी पार्टी यूपी चर्चा और खर्चा के बाद सपा गठबंधन से तीस-पैतीस सीटों के लिए पर्चा भरेगी !!!  ये जिज्ञासा भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव रण के शंखनाद के दिन गिन रही है।

    फिलहाल अभी उत्तर प्रदेश में सपा,बसपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के स्पेस पर ओवेसी, आप और अन्य छोटे दलों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। यूपी की राजनीति में दमखम के साथ दाखिल हो रहे ये नए सियासी अवतार भाजपा के कमल को मुरझाने का काम करेंगे या खाद-पानी देकर इसकी ताकत बढ़ाएगे ! अलग-अलग संभावनाएं और कयासों की बात की जाए तो कांग्रेस कमजोर और अलग-थलग दिख रही है।

    बसपा यदि ओवेसी को साथ लेने के जोखिम में सफल होती है तो ये प्रयोग भारतीय सियासत को एक नई दिशा दे सकता है। यूपी में दलित-मुस्लिम समाज एकजुट हो गया तो ये भाजपा के लिए तो घातक होगा ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी धराशायी हो जाएगी। हांलाकि ऐसी संभावनाएं इसलिए कम हैं क्योंकि चुनाव में बसपा सुप्रीमों द्वारा अधिक मुस्लिम उम्मीदवार उतारने का बुरा अंजाम हुए। भाजपा द्वारा दलित समाज को ये समझाना और भी आसान हो गया था कि बसपा में मुस्लिम तुष्टिकरण का बोलबाला है।

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बयान दे चुके हैं कि वो बड़े दलों से गठबंधन नहीं करेंगे। यदि सपा ने आम आदमी पार्टी के लिए तीस-पैतीस सीटें छोड़ दीं तो ये कैमिस्ट्री भाजपा के लिए खतरा बन सकती है। क्योंकि फ्री बिजली और बेहतर स्कूल का दिल्ली मॉडल जनता को प्रभावित कर रहा है। भाजपा से नाराज शहरी वोटर आप को विकल्प के तौर पर स्वीकार कर सकता है।

    यूपी के विधानसभा चुनाव से करीब एक वर्ष पहले इन तमाम कयासों और संभावनाओं में ये तो तय है कि करीब तीस वर्ष पुराना यूपी का पारंपरिक पैटर्न बदलता दिख रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    The vlog 'Perfect Passenger' is packed with unique information about travel.

    यात्राओं पर अनूठी जानकारी से भरा है व्लाग परफेक्ट पैसेंजर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    May 16, 2026
    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    May 16, 2026
    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    May 16, 2026
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading