15 वी लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप
प्रिसिशन चेस अकादमी में खेली जा रही 15 वी लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप के क्वाली फाइंग राउंड ग्रुप A में कुल 22 खिलाडियों में 11 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रथमचक्र में शीर्ष वरीयता प्राप्त पृथ्वी सिंह ने आकाश शर्मा को क्वीन पान ओपनिंग में उनके राजा के किले पर हमला कर 21 चालों में मात कर दी।
दूसरी वरीयता प्राप्त मयंक पाण्डेय ने काले मोहरों से सिसिलियन डिफेंस में आकाश त्रिपाठी को 33 चालों में बाज़ी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। तीसरी वरीयता प्राप्त मेधांश सक्सेना ने किंग पान ओपनिंग में अर्नव तिवारी को आसानी से परास्त कर दिया।
पहले चक्र की समाप्ति पर पृथ्वी सिंह, मयंक पाण्डेय, मेधांश सक्सेना, हर्षित अमरनानी, अमन अग्रवाल, प्रेमसिंह मेहता, शनि सोनी, विनय मिश्रा, सान्वी अग्रवाल, संयम श्रीवास्तव और अक्षत भटनागर सभी 1-1 अंको के साथ बढ़त बनाये हुए है।







