
लखनऊ के वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन की जयंती पर आज कालीचरण पी.जी. कालेज परिसर, चौक, लखनऊ में उनकी आदमकद प्रतिमा का वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे और उनके कार्य हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे।







