लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों की विभिन्न समस्याएँ ध्यान से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजन की शिकायतों और मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे थे।







