गोंडा, 17 फरवरी: जनपद के पंडित बृजभूषण मिश्र इंटर कॉलेज, बैजलपुर नवाबगंज में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय का 43वां वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता झारखंड चुनाव आयुक्त सेवानिवृत आईएएस नरसिंह नारायण पांडे ने की। इस दौरान कॉलेज के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।
समारोह में उपस्थित विद्यालय प्रबंधक बसंत कुमार शुक्ल, अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा, संस्थापक प्रधानाचार्य राम बिहारी मिश्र एवं वर्तमान प्रधानाचार्य जयप्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह (मंजू सिंह), एमएलसी गोंडा-बलरामपुर का स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक अनुराग मिश्र, प्रबंध समिति के सदस्य विनोद पांडे, श्रीमती मंजू पांडे व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यापक आशुतोष शुक्ल, आशीष गुप्ता, मनीष शुक्ल ने कार्यक्रम में सहभागिता की।







