Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    भारतीय सीमा में सैन्य ठिकाने बनाकर भारत को घेरने में जुटा चीन!

    ShagunBy ShagunDecember 14, 2021Updated:December 14, 2021 अलर्ट No Comments3 Mins Read
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 67

    चीन दुनिया भर में सैन्य ठिकाने स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि अब तक सिर्फ एक सैन्य ठिकाने की आधिकारिक पुष्टि हो सकी है। लेकिन चीन अधिक से अधिक सैन्य ठिकाने बनाने की कोशिश कर रहा है। चीन ने मिलिट्री बेस के लिए इक्वेटोरियल गिनी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर फोकस किया है। भारत के लिए चिंता की बात यह है जिन देशों के साथ भारत के अच्छे संबंध हैं, वहीं चीन अपने सैन्य ठिकाने स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि चीन इक्वेटोरियल गिनी में अपना पहला अटलांटिक सैन्य अड्डा बनाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में अमेरिका द्वारा यूएई को चेतावनी दिए जाने के बाद अबू धाबी से 80 किलोमीटर उत्तर में खलीफा के कार्गो बंदरगाह पर निर्माण रोक दिया गया था। चीन वहां सैन्य सुविधा विकसित करने का प्रयास कर रहा था। कंबोडिया में भी मिलिट्री बेस बनाने के लिए चीन लगातार हाथ-पांव मार रहा है।

    अक्टूबर 2020 में कंबोडिया ने रीम नेवल बेस में अमेरिका द्वारा फंड की गई दो इमारतों को ध्वस्त कर दिया। बाद में कंबोडियाई रक्षा मंत्री टी बान ने बताया कि चीन बेस इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में मदद कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट बताती है कि चीनी सेना को नौसैनिक सुविधा का उपयोग करने देने के लिए एक गुप्त 30 साल का समझौता किया गया है।

    हालांकि, कंबोडियाई सरकार ने इस बात का खंडन किया है। 2018 में चीन प्रशांत क्षेत्र में मिलिट्री बेस को लेकर चर्चा में था। चीन वानुअतु में ऐसा करने की कोशिश में जुटा हुआ था। हाल ही में सोलोमन द्वीप में भी चीनी की भागीदारी चर्चे में है। सन 2019 में सोलोमन अधिकारियों ने एक विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए एक चीनी डेवलपर को तुलागी द्वीप को पट्टे पर देने का प्रस्ताव रखा था।

    22 सितंबर 2019 को सेंट्रल प्रोविंस समझौता पर साइन हुआ लेकिन यह कभी पूरा नहीं हो सका। हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि सोलोमन ने चीन को पांच साल के लिए लीज पर तुलागी और आसपास के द्वीप दिए हैं। 2017 में चीन ने जिबूती में अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा स्थापित किया था। चीन ने इसे स्ट्रेटजिक पॉइंट और लॉजिस्टिक्स बेस बताया है। यहां चीन ने कई अटैक हेलिकॉप्टर, विध्वंसक जहाजों की तैनाती की हुई है।

    चीन ने जिबूती बेस पर जिबूती संप्रभु हवाई क्षेत्र को प्रतिबंधित करने की मांग की है। जिबूती बेस की स्थापना चीन द्वारा समुद्री डकैती के सफाए के लिए हुई थी जिसे बाद में चीन ने अपना मिलिट्री बेस बना लिया। अमेरिका ने चीन के संभावित नए मिलिट्री बेस के ठिकानों की एक लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में म्यांमार, श्रीलंका, पाकिस्तान, यूएई जैसे देश भी शामिल हैं जो कि भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने गिनाई समस्याएं, एकमुश्त समाधान योजना की उठी मांग

    मुंशीगंज अमेठी के अस्पताल को बंद करवाना स्मृति ईरानी का जन विरोधी कृत्य: कांग्रेस

    वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी 29 सितंबर से

    लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में मनाया गया बाबा नीम करौरी महाराज का निर्वाणोत्सव

    चाचा-भतीजे के बीच फिर चल रही खटास, शिवपाल के खास जा रहे कांग्रेस में

    विद्यांत कॉलेज में लेखांकन और वित्त पर व्याख्यान

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    585270
    Visit Today : 249
    Visit Yesterday : 0
    Hits Today : 7439
    Total Hits : 11166931
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने गिनाई समस्याएं, एकमुश्त समाधान योजना की उठी मांग

    October 1, 2023

    जब एक संगीतकार ने लता मंगेशकर से कहा आपकी आवाज फिल्मी गायन के उपयुक्त नहीं!

    September 29, 2023

    अपना श्रेष्ठ देना कभी बंद न करें

    September 29, 2023

    मुंशीगंज अमेठी के अस्पताल को बंद करवाना स्मृति ईरानी का जन विरोधी कृत्य: कांग्रेस

    September 29, 2023

    वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी 29 सितंबर से

    September 29, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading