Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते नागरिक,न्याय और जल की गुहार

    ShagunBy ShagunJuly 9, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 856

    लखनऊ, 8 जुलाई 2025: महानगर वार्ड के दर्शनगंज, मेहंदी टोला, विष्णुपुरी कॉलोनी, विष्णुपुरी विस्तार, चर्च रोड, दयाल फोर्ट, बाबा की संगत और चर्च एवेन्यू जैसे क्षेत्रों में जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। पिछले पांच वर्षों से स्थानीय निवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, और अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि क्षेत्र की बोरिंग पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिससे स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है।

    स्थानीय पार्षद श्री हरिश्चंद्र लोधी ने इस संकट पर गहरी चिंता जताते हुए बताया कि प्रशासन ने गांधी पार्क, संत फिडेलिस स्कूल के सामने, नई बोरिंग शुरू की थी, जिससे लगभग 20,000 लोगों को स्वच्छ जल मिलने की उम्मीद थी। लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा भूमि पर स्वामित्व का दावा करते हुए कार्य को रुकवाने की कोशिश की गई। यह पार्क वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में है, और यह मामला पिछले 19-20 वर्षों से न्यायालय में लंबित है।

    स्वच्छ पेयजल नागरिक का मौलिक अधिकार

    पार्षद ने कहा, “स्वच्छ पेयजल नागरिक का मौलिक अधिकार है। कानूनी उलझनों और व्यक्तिगत हितों के चलते हजारों परिवार इस अधिकार से वंचित हैं। जनता को आज दो चीजों की जरूरत है. जल और न्याय। जब लोग गड्ढों में झांककर पानी तलाशने को मजबूर हों, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की उपेक्षा है।”

    श्री हरीश चन्द्र लोधी, पार्षद, महानगर वार्ड ने प्रशासन, नगर निगम, जलकल विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने विवादित स्थल का वैकल्पिक समाधान निकालने और क्षेत्रवासियों को शीघ्र स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की अपील की है।

    Shagun

    Keep Reading

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा दांव! 70 डायट में 3,346 पद हुए स्थायी

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    राम मंदिर-अयोध्या चंदा घोटाला: मथुरा में भी बड़ा चोरी का आरोप, SIT ने शुरू की तेज कार्रवाई

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    June 18, 2026
    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    June 18, 2026

    कपिवा ने क्लिनिकल केयर में कदम रखा, आयुर्वेद क्लीनिक के ज़रिए एडहेरेंस-आधारित ट्रीटमेंट मॉडल बनाए

    June 18, 2026
    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    June 18, 2026

    वित्तीय क्षेत्र में अपराध रोकने के लिए विबमो ने लॉन्च किया ARIA: एक खास AI असिस्टेंट

    June 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading