नई दिल्ली, 13 जनवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमला हुआ है। बक्सर के नंदन में समीक्षा यात्रा के दौरान उनके काफिले पर पथराव किया गया। हमले में नीतीश कुमार को बचा लिया गया है। वहीं, कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। लोग सीएम से मिलकर अपनी मांग और शिकायतें बताना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से बात भी की थी, लेकिन प्रशासन ने इस मांग को ठुकरा दिया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है।
तेजश्वी ने ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा::
मुख्यमंत्री नीतीश का प्रत्येक ज़िले में हिंसक विरोध बेहद चिंतनीय है। मीडिया मुख्यमंत्री पर हुए हमले को नज़रअन्दाज़ क्यों कर रही है? इनके कागजी विकास की जनता पत्थर बरसाकर पोल खोल रही है? pic.twitter.com/0QaahsyF83
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 13, 2018
मुख्यमंत्री रोजाना एक जिले का दौरा करते हैं और वहां पर विकास कार्याें की समीक्षा तथा लोगों से मिलने के बाद जनसभा को संबोधित करते हैं। इसी कड़ी में आज नीतीश कुमार बक्सर के नंदन पहुंचे थे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चल रही विकास समीक्षा यात्रा पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि इस यात्रा में रोजाना 10 करोड़ रु का खर्चा हो रहा है। ये यात्रा खुद अपने आप में एक महा घोटाला है। नीतीश कुमार को जन समर्थन नहीं मिल रहा है और इसी की वजह से सरकार अब जबरन लोगों को उनकी जनसभा में दूर दूर से खींच कर ला रही है।








