योगी का जापान में ‘ग्रीन स्ट्राइक’! यामानाशी रोड शो में ग्रीन हाइड्रोजन MoU, जापानी निवेशकों को UP का बड़ा न्योता
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जापान के यामानाशी प्रांत में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड शो’ में सहभाग किया। मुख्यमंत्री जी ने जापान के उद्योगपतियों एवं बिजनेस लीडर्स को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए ग्रीन एनर्जी, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और अवसंरचना क्षेत्रों में साझेदारी हेतु आह्वान किया।
योगी आदित्यनाथ का जापान में ‘मिशन निवेश’ हिट!
यामानाशी रोड शो में जापानी उद्योगपतियों को UP में ग्रीन हाइड्रोजन, टेक और मैन्युफैक्चरिंग के लिए किया बड़ा आह्वान + ऐतिहासिक MoU साइन
यामानाशी, जापान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (26 फरवरी 2026) जापान के यामानाशी प्रांत में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड शो’ को संबोधित कर जापानी बिजनेस लीडर्स को UP को ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का न्योता दिया।
मुख्य हाइलाइट्स:
- ग्रीन एनर्जी, हाई-टेक, विनिर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर में साझेदारी का मजबूत आह्वान
- यूपी-यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी पर ऐतिहासिक MoU साइन — भारतीय छात्रों को जापान में हाई-लेवल ट्रेनिंग मिलेगी
- पिछले 9 सालों में UP की प्रो-एक्टिव पॉलिसी से प्रति व्यक्ति आय और अर्थव्यवस्था 3 गुना बढ़ी — अब 25 करोड़ आबादी वाला बाजार जापान के लिए ‘परफेक्ट पार्टनर’
- जापानी निवेशकों को UP आने, निवेश करने और आध्यात्मिक स्थलों का अनुभव करने का निमंत्रण
सीएम योगी ने कहा: “UP अब ‘रिएक्टिव’ नहीं, बल्कि ‘प्रोएक्टिव’ है – यहां निवेश से दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा!” यह रोड शो UP के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट पुश का हिस्सा है- पहले सिंगापुर में भी भारी सफलता मिली थी। जापान से अब टेक्नोलॉजी और ग्रीन फ्यूचर की नई साझेदारी की उम्मीद!







