लखनऊ, 5 मार्च 2021: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् 86 वर्षीय डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने आज डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली।
इस अवसर पर डा. जगदीश गाँधी ने प्रदेश सरकार की व्यवस्थित और कुशल सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने बहुत ही प्रभावी तरीके कोरोना महामारी के विस्तार को उत्तर प्रदेश में नियन्त्रित किया है। उन्होंने जनमानस से अपील की कि भ्रम व अफवाहों को परे रखकर वैक्सीन लगवायें और स्वस्थ व समृद्धि भारत के निर्माण में योगदान दें।
सी.एम.एस. छात्र को मिली डाक्टरेट की उपाधि
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र राहुल त्रिवेदी ने विश्व की प्रख्यात स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से डाक्टरेट की उपाधि हासिल की है। बता दें कि राहुल ने अभी हाल ही में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘स्कैटरिंग माॅडल्स फाॅर डिजाइन एण्ड एनालिसिस आफ क्वान्टम हार्डवेयर’ विषय पर अपनी पी.एच.डी. पूरी की है।
संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने छात्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विदित हो कि राहुल त्रिवेदी वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी श्री प्रशान्त त्रिवेदी एवं यूनिसेफ एक्जीक्यूटिव श्रीमती गीताली त्रिवेदी का पुत्र है।
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि आई.आई.टी. दिल्ली के टाॅपर रहे राहुल नेे 12वीं तक की स्कूली शिक्षा सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से पूरी की एवं आई.आई.टी. दिल्ली से बी.टेक किया। इसके उपरान्त वर्ष 2016 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पी.एच.डी. हेतु स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका में एडमीशन लिया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में शिक्षा के दौरान ही राहुल ने 18वें एशियन फिजिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित किया। इसके अलावा, एस्टोनिया में आयोजित 42वें अन्तर्राष्ट्रीय फिजिक्स ओलम्पियाड में भी गोल्ड मेडल अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का परचम लहराया। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी अपने मेधात्व के दम पर राहुल ने थाॅमस एण्ड साराह कैलाथ स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट फेलोशिप अर्जित की। राहुल के शोध कार्यो को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान पत्रिकाओं में व्यापक स्थान मिला है और इन सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं का बेहद प्रभावशाली बताया है।







