Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    फ्रेंच भाषा के प्रचार हेतु समझौता ज्ञापन पर सी.एम.एस. ने किया हस्ताक्षर

    ShagunBy ShagunJanuary 15, 2021 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551

    लखनऊ, 15 जनवरी 21: सिटी मान्टेसरी स्कूल के सी.ई.ओ. रोशन गाँधी ने रोजगार कौशल बढ़ाने, फ्राँस में उच्चशिक्षा के अवसर बढ़ाने, छात्रों के विनिमय व अन्य कई सम्बन्धित उपक्रमों हेतु फ्रेंच भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में फ्रांसीसी भाषा पढ़ाने हेतु अभी हाल ही में एलाएन्स फ्रेन्चाइज डी लखनऊ (ए.एफ.एल.) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर श्री मुकेश मेश्राम, कमिश्नर, लखनऊ डिवीजन, एम. एमेनुअल लेबरून डेमिएन्स, भारत में फ्रांसीसी दूतावास के काउन्सलर फाॅर एजूकेशन व कन्ट्री डायरेक्टर, फ्रेंच इन्स्टीट्यूट इन इंडिया तथा जोहरा चटर्जी, प्रेसीडेन्ट, ए.एफ.एल., आदि उपस्थित थे।

    इस अवसर पर श्री गाँधी ने कहा कि ‘सी.एम.एस. अपने छात्रों को विदेशों में शिक्षा के विकल्प तलाशने के लिए प्रेरित करता है। जहाँ एक ओर, फ्राँस में विश्व के कुछ बेहतरीन विश्वविद्यालय स्थित हैं, वहीं दूसरी ओर, फ्राँस के विश्वविद्यालयों की फीस यूरोप के अन्य देशों की तुलना में काफी कम है क्योंकि फ्राँस के अधिकतर उच्चशिक्षा संस्थानों को सरकारी सहायता मिलती है, जिसके कारण शिक्षा के उच्च स्तर को देखते हुए छात्रों को वहाँ काफी कम फीस देनी पड़ती है। इसके अलावा, एक अतिरिक्त भाषा का ज्ञान एक बड़ा लाभ है जो रोजगार कौशल की संभावना को बढ़ाता है, इसलिए हम अपने विद्यालय में फ्रेंच को विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाने को बढ़ावा देना चाहते हैं।’

    सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि दुनिया धीरे-धीरे छोटी होती जा रही है। ऐसे में आवश्यकता है कि युवा वर्ग वैश्विक भाषाओं में वार्तालाप करने में समर्थ हो और उन्हें अन्य देशों के लोगों के साथ मिलने-जुलने व उन्हें समझने में आसानी हो।

    Shagun

    Keep Reading

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading