Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    सीजफायर पर विवाद : ईरान पर अमेरिकी शिकंजा कसा! 31 तेल टैंकर घुमाए, नाकाबंदी से तेल निर्यात ठप

    ShagunBy ShagunApril 24, 2026 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 153

    ईरान के बंदरगाहों पर सख्त नाकाबंदी, 31 से ज्यादा जहाजों को घुमाया

    नई दिल्ली : अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को पुष्टि की कि ईरान की समुद्री नाकाबंदी के तहत अब तक 31 से ज्यादा जहाजों (ज्यादातर तेल टैंकर) को वापस लौटने या बंदरगाह पर जाने का निर्देश दिया गया है। ज्यादातर जहाजों ने अमेरिकी निर्देशों का पालन किया।

    इस बड़े मिशन में अमेरिका ने 10,000 से ज्यादा सैनिक, 17 युद्धपोत और 100 से ज्यादा विमान तैनात किए हैं। CENTCOM ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि कार्रवाई में काफी सहयोग मिला है और नाकाबंदी प्रभावी ढंग से लागू हो रही है।

    ट्रंप का सख्त ऐलान: नाकाबंदी तब तक नहीं हटेगी जब तक ईरान ठोस प्रस्ताव नहीं देता
    प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि जब तक तेहरान एक औपचारिक और एकीकृत प्रस्ताव नहीं देता तथा बातचीत से कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता, तब तक यह समुद्री नाकाबंदी पूरी तरह जारी रहेगी। ट्रंप ने एकतरफा फैसले से सीजफायर बढ़ा दिया, लेकिन ब्लॉकेड को बनाए रखा।Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'
    ईरान का गुस्सा फूटा: ‘यह युद्ध की कार्रवाई है, सीजफायर का उल्लंघन’
    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची (Abbas Araqchi) ने इस नाकाबंदी को “युद्ध की कार्रवाई” करार दिया और कहा कि यह मौजूदा सीजफायर का सीधा उल्लंघन है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर ग़ालिबाफ ने भी चेतावनी दी कि नाकाबंदी हटाए बिना कोई पूर्ण सीजफायर संभव नहीं है। ईरान ने कहा कि वह किसी भी दबाव का डटकर मुकाबला करेगा।
    सीजफायर पर गतिरोध: ईरान का इनकार, ट्रंप ने शुक्रवार तक ‘अच्छी खबर’ का संकेत
    ईरान ने अमेरिका के साथ पूर्ण सीजफायर से साफ इनकार कर दिया है। ग़ालिबाफ ने कहा कि नाकाबंदी बनी रही तो सीजफायर बेकार है। 22 अप्रैल को मूल सीजफायर की समयसीमा खत्म होने से पहले ट्रंप ने इसे बढ़ा दिया।

    दूसरी ओर, ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि ईरान के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर की “अच्छी खबर” शुक्रवार तक आ सकती है। पाकिस्तान के माध्यम से चल रही मध्यस्थता में कुछ सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

    क्या हो सकता है अब आगे?

    बता दें कि अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है, जबकि तेहरान इसे युद्ध की तैयारी बता रहा है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन दोनों तरफ से बातचीत की संभावना अभी बाकी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading