लखनऊ, 18 जुलाई 2020 : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस ने आज एक ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का ऑनलाइन आयोजन किया। इस आयोजन में विद्यालय के जूनियर सेक्शन की छात्रों व उनके अभिभावकों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि बच्चों में चारित्रिक गुणों को विकसित करने की सर्वश्रेष्ठ अवस्था बचपन ही है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम बालक को ‘समाज एवं विश्व का प्रकाश’ बनाने हेतु ईमानदारी से प्रयास करें।








1 Comment
I’m curious to find out what blog system you are utilizing?
I’m experiencing some small security problems with my latest site and I’d
like to find something more risk-free. Do you have any solutions?