लखनऊ, 24 अप्रैल। सी.एम.एस. अलीगंज की प्रधानाचार्या की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह को प्रतिष्ठित ‘स्वामी विवेकानन्द नेशनल प्रिन्सिपल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान समग्रता से परिपूर्ण उद्देश्यपूर्ण शिक्षा पद्धति के विकास एवं भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता व जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के अतुलनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया है।
उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान ईयू मीडिया के तत्वावधान में गोल्फ सिटी, लखनऊ स्थित होटल ‘द सेन्ट्रम’ में आयोजित एजूकेटर्स एक्सीलेन्स कान्क्लेव में प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उपलब्धि हेतु श्रीमती शिवानी सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।
सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन ने जीती बास्केटबॉल चैम्पियनशिप
लखनऊ, 24 अप्रैल। सी.एम.एस, गोमती नगर एक्सटेशन कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल के तत्वावधान में दो दिवसीय अन्तर-विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता आज सम्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में मेजबान सी.एम.एस. छात्र खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप जीतकर मान बढ़ाया।

मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अनूप शुक्ला ने विजेता छात्र टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने छात्रों की प्रशंसा की।
दो दिवसीय इस अन्तर-विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 22 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी आशीष सिंह द्वारा किया गया, जिसका आज समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन अण्डर-15 एवं अण्डर-17 बालक व बालिका वर्ग में किया गया, जिसमें लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की 12 छात्र टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया, प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज, गोमती नगर एक्सटेंशन ने अण्डर-15 बालक वर्ग एवं अण्डर-17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की।







