Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 4 गोल्ड समेत 10 पदक जीते

    ShagunBy ShagunFebruary 15, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 561

    खबरें सी.एम.एस. से

    लखनऊ, 15 फरवरी: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस के छात्रों ने चतुर्थ वर्ल्ड मार्डन शोटोकॉन कराटे कप-2025 में 4 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रांज मेडल समेत कुल 10 पदक जीतकर मान बढ़ाया है। बता दें कि चैम्पियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मार्डन शोटोकॉन कराटे फेडरेशन एवं वर्ल्ड मार्डन शोटोकॉन कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में अरहान हुसैन, याहया सुबूर, हारून एवं उजैर शेख शामिल हैं जबकि मिन्हाल हैदर, अली कैसर, सैयद इब्राहिम, मोहिसिन खान एवं सैयद आइजा ने रजत पदक जीतकर परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में कुमैल हुसैन ने कांस्य पदक जीता है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन बाल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

    लखनऊ: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा विद्यालय के प्रांगण में ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस भव्य समारोह में छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा निखरकर सामने आई, जिन्होंने आर्ट एण्ड क्राफ्ट, साइन्स प्रोजेक्ट, गीत-संगीत, इंग्लिश स्पीकिंग, खेलकूद, कम्प्यूटर आदि विभिन्न विधाओं में अपनी बौद्धिक प्रतिभा का परचम लहराया।

    इस अवसर पर अभिभावकों ने टीचिंग एवं लर्निंग व्यवस्था को नजदीक से देखा और विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षा पद्धति से रूबरू हुए। इस समारोह में छात्रों ने स्वनिर्मित आर्ट-क्राफ्ट, साइन्स प्रोजेक्ट व कलाकृतियों की शानदार प्रदर्शनी लगाई। सी.एम.एस. राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस की हेडमिस्ट्रेस सुश्री ख्याति लांबा ने इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है और इन्हीं प्रयासों के तहत छात्रों को जरूरी संसाधन व मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

    सिंगापुर मैथ्स चैलेन्ज में छात्रों ने 31 गोल्ड मेडल समेत 124 पदक जीते

    लखनऊ: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्रों ने सिंगापुर मैथ्स चैलेन्ज ओलम्पियाड में 31 गोल्ड मेडल, 26 सिल्वर मेडल एवं 67 ब्रांज मेडल समेत 124 पदक अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में 22 देशों के 36,309 छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्रों ने सर्वाधिक पदक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

    स्कूल प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

    इस अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित करने वाले छात्रों में क्षितिज सक्सेना, स्तुति चतुर्वेदी, शौर्य प्रकाश, तेजस मिश्रा, समृद्धि वर्मा, अलाइशा गुप्ता, अदित पाल, अवन्या त्रिपाठी, त्रिषा यादव, कैलांश तिवारी, अन्विता वर्मा, मोहम्मद फरहान, आरव श्रीवास्तव, शिवांश प्रताप सिंह, उत्कृष्ट मिश्रा, अर्णव वर्मा, मोहम्मद, सिद्धार्थ दुबे, आद्विक गुप्ता, स्वास्तिक वर्मा, दक्ष सिंह, आराध्या चतुर्वेदी, अन्वी गुप्ता, ताशवी श्रीवास्तव, उत्कर्ष पटेल, अन्वित पटेल, वंश श्रीवास्तव, विवान निगम, प्रगुण वैश्य, अदिति त्रिपाठी एवं प्रज्ञा सिंह शामिल हैं।वै

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading