Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    किसानों के अधिकारों के लिए 23 दिसंबर को भाजपा सांसदों-विधायकों को घेरेंगे कांग्रेसी

    ShagunBy ShagunDecember 22, 2020 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 543

    आशीष अवस्थी

    कल 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती है और इसे भारत में किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के किसान पहले से ही विषम परिस्थितियों में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी कल किसान दिवस के मौके पर नए कृषि कानून के विरोध में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन आयोजित कर रही है।

    अपने सर्कुलर में कांग्रेस पार्टी ने लिखा है कि, सरकार लंबे समय से किसान संगठनों के संघर्ष को नजरअंदाज कर रही है। इसलिए किसान दिवस के दिन कांग्रेस पार्टी ने सभी जनपदों में क्षेत्रीय सांसदों और विधायकों के घर पहुंच कर उन्हें कुम्भकरणीय नींद से जगाने के लिए ताली और थाली बजा कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

    file photo

    भाजपा सरकार के लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का संघर्ष ऐतिहासिक है। दोनों सदनों में बिल पेश होने से लेकर अब तक देश में जगह जगह किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों के इस संघर्ष में विपक्ष की तमाम क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियां अपना समर्थन और सहयोग पहुंचा रही हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए किसानों का साथ दिया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार किसानों के हक के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और जेल जाने के सूरत में जेल भी जा रहे हैं।

    कोरोना और नए कृषि कानूनों के पहले से किसानों के लिए जमीन पर काम कर रही थी कांग्रेस किसानों के इस कानून के आने के पहले ही फरवरी 2020 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ‘किसान जनजागरण अभियान’ शुरू किया था। इस अभियान के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लगभग साढ़े सात लाख किसान परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी थीं।

    भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भी लड़ रही है कांग्रेस

    सितंबर 2020 में योगी सरकार ने “विकास” दिखाने के लिए फैज़ाबाद में एयरपोर्ट और चौड़ी सड़कें चुनी, वो भी किसानों की भूमि की कीमत पर। फैज़ाबाद के किसान भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। उनके इस प्रदर्शन को बल देने और अपनी भागीदारी तय करने अजय कुमार ‘लल्लू’ भी पहुंचे। इसके बाद योगी सरकार ने लल्लू जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्होंने 28 दिन जेल में बिताए।

    उत्तर प्रदेश में किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने जगह-जगह रैलियां आयोजित की। इन रैलियों में उन्होंने खुल के किसानों का समर्थन किया, भाजपा सरकार से तीखे सवाल पूछे, जनता के बीच जनता बनकर सरकार का विरोध किया। अजय कुमार ‘लल्लू’ जी, पंकज मलिक जी और इमरान मसूद जी जैसे बड़े नेता जनता के बीच पहुंचकर लगातार किसानों की हक की बात कर रहे हैं।

    दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में भी अजय कुमार ‘लल्लू’ जी ने पहुंच कर समर्थन दिया और उनकी समस्याएं सुनीं।

    भारत बंद के दिन गिरफ्तार हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

    किसानों के आह्वान में कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का पूरा समर्थन किया था। हर जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यूपी पुलिस ने सुबह सुबह ही नजरबंद कर दिया था जिसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकल कर गिरफ्तारियां दीं, जेल गए लेकिन किसानों के लिए आवाज़ उठाना बंद नहीं किया। जाहिर सी बात है यूपी सरकार और पुलिस को किसानों के हक में बात करने वालों से समस्या है, और वो भारतबंद के दिन स्पष्ट भी हुआ।

    इसी तरह 20 दिसंबर के दिन कांग्रेस ने किसानों के संघर्ष के समर्थन में भाजपा विधायकों और सांसदों के घरों का घेराव किया था। कांग्रेस पार्टी का लगातार किसानों के आंदोलन में इस तरह सक्रिय रहना सराहनीय है।

    Shagun

    Keep Reading

    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    A gift to 20 lakh employees! The Yogi government increased dearness allowance by 2%.

    20 लाख कर्मचारियों को तोहफा! योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading