महोबा में कांग्रेस की विशाल प्रतिज्ञा रैली: प्रियंका बोलीं सरकार बनने पर वीर आल्हा-ऊदल के नाम से सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना होगी
महोबा में कांग्रेस की रैली में आये सभी पुरुषों और महिलाओं को प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड की भाषा में सब भइया बहनन खो राम किया और सब मुड़ियन को बहुत बहुत प्यार देते हुए, हुए सभी का अभिवादन किया और उन्होंने कहा कि हमारे बढ़ भाग की हमको आल्हा-ऊदल ,रानी लक्ष्मी बाई, झलकारी बाई, महाराजा छत्रसाल, दीवान हरदौल जू, राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त, स्वामी ब्रह्मानंद महाराज, की महान वीरों की धरती पर आवे का मौका मिलो।
श्रीमती गांधी ने कहा कि महोबा वालों,- यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और थोड़ा दुख भी दो हफ्ते पहले मैं आपके बुंदेलखंड के ललितपुर गयी थी, यहां कर्ज में डूबे किसानों ने आत्महत्या कर ली और खाद लेने की लाइन में लगे किसानों की जान चली गयी, मैं उन किसानों के परिवारों से मिलने गयी, टे से घर में उनके परिवार के सदस्य बैठे थे, महिलाओं ने बताया कि सिंचाई का पानी नही मिल रहा था लेकिन अचानक बारिश हुई तो उन्होंने सोचा खाद डाल दे फसल अच्छी हो जाएगी तो खाद लेने गए, लाइन में लगे-लगे पानी-खाना नही मिला, घर नही आये, जान चली गयी।
जो 2 किसान कर्ज में डूबे थे 2.5-3 लाख रूपये का कर्ज था खाद नही मिली वह घर आये किसी से बात नही की और कमरे में आत्महत्या कर ली तो पता चला तमाम किसान कर्ज में डूबे हैं, सरकारी खाद वितरण केंद्र बंद पड़े थे और प्राइवेट पर लाइन में लगे थे,खाद नही मिल रही है, मटर ,चना, गेंहूँ ,धान का दाम नही मिल रहा है, सिंचाई के लिए पानी नही है।
भूपेश बघेल ने कहा कि छुट्टा जानवर की समस्या हर जगह है लेकिन सरकार की नीयत सही हो तो आवारा पशु की समस्या को समाप्त किया जा सकता है, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री वहां गोबर भी खरीद रहे हैं जिससे वहां छुट्टा जानवरों का समस्या खत्म हो गयी,लेकिन उत्तर प्रदेश में हालात खराब है इसलिए कि सरकार की नीयत समस्या समाप्त करने की नही है।
अकेले बुंदेलखंड में 1500 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है आप जानते हैं कि मंहगाई किस कदर बढ़ी है, डीजल मंहगा हो गया है, यहां सबसे ज्यादा पलायन होता है क्योंकि यहां रोजगार नही है।
प्रतिज्ञा रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बताया और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदीप नरवाल व पूर्व सांसद राकेश सचान व अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया।







