Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    कोरोना ने Social Media को दे दी ताक़त, सोनिया का आंदोलन भी Social Media पर

    By May 28, 2020Updated:May 28, 2020 Global NEWS No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 577
    • अभिषाप कोरोना सोशल मीडिया के लिए वरदान निकला

    नवेद शिकोह

    कोरोना काल का सबसे प्रचलित और प्रयोगात्मक जुमला है- ‘सोशल डिस्टेंसिंग’। कोविड 19 के ख़िलाफ यही सबसे बड़ा हथियार है। फिलहाल इस वायरस के मर्ज की यही दवा है। सोशल डिस्टेंसिंग क़ायम रखें। हम भीड़ ना लगायें। घरों में रहें। बहुत अहम जरुरत ना हो तो बाहर ना निकलें। इंसान इंसान से दूरी बनाकर रखे। ऐसे में घर बैठे इंसान से इंसान का रिश्ता क़ायम रखने, घर बैठे फिक्र ज़ाहिर करने, घर बैठे ही बड़ी तादाद को संबोधित करने, बयानबाजी करने यहां तक कि बड़े-बड़े आंदोलनों की रूपरेखा तैयार करने में भी एकमात्र सोशल मीडिया का ही सहारा लिया जा रहा है।

    देश के सबसे बड़े विपक्षी दल की सबसे बड़ी नेत्री कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कोविड 19 के खिलाफ मोदी सरकार की रणनीति की खामियां सोशल मीडिया के जरिये बयां की हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से कुछ मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ने के लिए सोशल मीडिया की जमीन चुनी है। कांग्रेस अध्यक्षा ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि देशभर के कांग्रेस समर्थक, नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के समक्ष कोरोना से लड़ने के लिए जनहित की मांगों को दोहरायें।

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी का सन्देश कुछ इस प्रकार है-

    मेरे प्यारे भाइयों और बहनों,

    पिछले 2 महीने से पूरा देश कोरोना महामारी की चुनौती और लॉकडाउन के चलते रोजी-रोटी-रोजगार के गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश की आजादी के बाद पहली बार दर्द का वो मंजर सबने देखा कि लाखों मजदूर नंगे पांव, भूखे-प्यासे, बगैर दवाई और साधन के सैकडों-हजारों किलोमीटर पैदल चल कर घर वापस जाने को मजबूर हो गए। उनका दर्द, उनकी पीड़ा, उनकी सिसकी देश में हर दिल ने सुनी, पर शायद सरकार ने नहीं।

    करोड़ों रोजगार चले गए, लाखों धंधे चौपट हो गए, कारखानें बंद हो गए, किसान को फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ीं। यह पीड़ा पूरे देश ने झेली, पर शायद सरकार को इसका अंदाजा ही नहीं हुआ।

    पहले दिन से ही, मेरे सभी कांग्रेस के सब साथियों ने, अर्थ-शास्त्रियों ने, समाज-शास्त्रियों ने और समाज के अग्रणी हर व्यक्ति ने बार-बार सरकार को यह कहा कि ये वक्त आगे बढ़ कर घाव पर मरहम लगाने का है, मजदूर हो या किसान, उद्योग हो या छोटा दुकानदार, सरकार द्वारा सबकी मदद करने का है। न जाने क्यों केंद्र सरकार यह बात समझने और लागू करने से लगातार इंकार कर रही है।

    इसलिए, कांग्रेस के साथियों ने फैसला लिया है कि भारत की आवाज बुलंद करने का यह सामाजिक अभियान चलाना है। हमारा केंद्र सरकार से फिर आग्रह है कि खज़ाने का ताला खोलिए और ज़रूरत मंदों को राहत दीजिये। हर परिवार को छः महीने के लिए 7,500 रू़ प्रतिमाह सीधे कैश भुगतान करें और उसमें से 10,000 रू़ फौरन दें। मज़दूरों को सुरक्षित और मुफ्त यात्रा का इंतजाम कर घर पहुंचाईये और उनके लिए रोजी रोटी का इंतजाम भी करें और राशन का इंतजाम भी करें। महात्मा गाँधी मनरेगा में 200 दिन का काम सुनिश्चित करें जिससें गांव में ही रोज़गार मिल सके। छोटे और लघु उद्योगों को लोन देने की बजाय आर्थिक मदद दीजिये, ताकि करोड़ों नौकरियां भी बचें और देश की तरक्की भी हो।

    आज इसी कड़ी में देशभर से कांग्रेस समर्थक, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सोशल मीडिया के माघ्यम से एक बार फिर सरकार के सामने यह मांगें दोहरा रहे है । मेरा आपसे निवेदन है कि आप भी इस मुहिम में जुड़िए, अपनी परेशानी साझा कीजिए ताकि हम आपकी आवाज को और बुलंद कर सकें।
    संकट की इस घड़ी में हम सब हर देशवासी के साथ हैं और मिलकर इन मुश्किल हालातों पर अवश्य जीत हासिल करेंगे।
    जय हिंद!

    कांग्रेस के ही नहीं अन्य विपक्षियों के भी सरकार के प्रति शिकवे-शिकायतें और मांगे सोशल मीडिया पर ही मंडरा रही हैं। यही नहीं आज सारे अहम काम इंटरनेट के मोहताज हो गये हैं। देश का भविष्य बच्चे-युवा ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऑनलाइन ही जरुरी चीजों के एप्वाइंटमेंट लिए जा रहे हैं।

    पहले लोग लोग ताना देते थे कि जो ज़मीनी हक़ीक़त से दूर होते हैं वो सोशल मीडिया के नज़दीक रहते हैं। देश की तमाम बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं पर भी व्यंग्य कसा जाता रहा है कि फलां नेता ग्राउंड पर नजर नहीं आते और ट्वीटर और फेसबुक के जरिए राजनीति करते हैं। आम लोगों के बारे में उपहास किया जाता है कि जिसे पड़ोसी ना पहचानता हो उसके फेसबुक पर पांच हजार मित्र होते हैं। जो मदर डे पर मां का हाल चाल नहीं लेते.. उसे एक गिलास पानी नहीं देते वही लोग सोशल मीडिया पर मदर डे पर मां के गुणगान करते हैं।

    व्यापारी नेता, मजदूर नेता, ट्रेड यूनियन नेता, पत्रकार नेता और विभिन्न क्षेत्रों के सेलीब्रिटी भी बयान बहादुर के तौर पर बदनाम हैं। कहा जाता है कि ये करते-धरते कुछ नहीं लेकिन समय-समय पर सोशल मीडिया पर केवल बड़े-बड़े कोरे बयान दिया करते हैं।

    कोरोना काल में कोविड 19 के अभिषाप ने सोशल डिस्टेंसिंग को जन्म दिया, और सोशल डिस्टेंसिंग ने सोशल मीडिया को सबसे बड़ा वरदान बना दिया।

    Keep Reading

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading