Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    चालान राशि पर देश का गुस्सा सातवें आसमान पर

    By September 15, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 554

    देश में ट्रैफिक सुधार की व्यवस्था में किये गए बदलाव का स्वागत किया जाना चाहिए । हालाँकि इस नियम से उन लोगों को परेशानी होनी चाहिए जो ट्रैफिक नियमों का उलंघन करते हैं लेकिन इस नियम के लागू होते ही देश की निरीह जनता शिकार हो रही है भारी भरकर जुर्माने से वह परेशान है वह कह रही है बीस हज़ार की गाड़ी और जुरमाना 25 हज़ार का?

    कहीं- कहीं कुछ घटनाये ऐसी भी घटी जिससे पब्लिक बहुत गुस्से में है ताजा मामला यूपी के सिद्धार्थनगर का है जहाँ एक छोटा सा बच्चा पुलिस द्वारा हेलमेट न होने की जाँच में पकड़े गए अपने चाचा को छोड़ने के लिए हाथ जोड़ रहा है लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उस युवक को गिरा- गिरा कर इतना पीटा की पूरा देश गुस्से से उबाल पड़ा, वीडियो वायरल होते ही और मामले के तूल पकड़ते देख दोनों पुलिसकर्मी को लाइन हाज़िर कर निलंबित कर दिया गया।

    लोगों ने कहा कि यदि ऐसे ही हालात रहें जिसमें हर गरीब पिस रहा है तो नहीं चाहिए ऐसी व्यवस्था और सरकार जिसने दर्द दूर करने के बजाए दर्द और बढ़ा दिया! कुछ राज्यों में तो राज्य सरकारों ने भारी जुरमाना लगाने से इंकार भी कर दिया, जिससे केंद्र सरकार पशोपेश में है।

    मोटर वाहन अधिनियम (संशोधित) 2019 के 1 सितम्बर से लागू होने के बाद से भारी जुर्माना राशि को लेकर देशभर में रार मची है। जुर्माना राशि कई गुना बढ़ाने के निर्णय से कई राज्यों में अनिर्णय की स्थिति देखी जा रही है। पश्चिम बंगाल ने तो सीधे तौर पर सरकार को चुनौती देते हुए इस नियम को लागू करने से मना कर दिया है तो कई राज्यों में इसे फिलहाल अमल में नहीं लाया गया है।

    इस अधिनियम को लेकर कई प्रदेशों के अपने तर्क हैं। ज्यादातर का मानना है कि चालान की भारी-भरकम रकम से जनता में गुस्सा है, जो आने वाले वक्त में उनके लिए लिए मुसीबत बन सकती है। हालांकि जब इस विधेयक को अंतिम रूप दिया जा रहा था तो सड़क मंत्रालय के अलावा सभी राज्यों के मंत्री भी बैठक में मौजूद थे। सभी राज्यों के प्रतिनिधि मंत्रियों ने उस वक्त अधिनियम के नियमों को समझा था और इसे लागू करने की हामी भी भरी थी। मगर अब उनका रवैया बिल्कुल उल्टा हो गया है। सरकार के स्तर पर देखें तो अब मीन-मेख निकालकर काूनन को कमजोर करना कतई सही नहीं ठहराया जा सकता। सरकार का एक इकबाल होता है। उसके बनाए नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी होता है।

    अगर केंद्र के नियमों को लेकर इस तरह का अड़ियल रवैया राज्यों की तरफ से होंगे तो केंद्र और राज्यों के बीच अनावश्यक टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। स्वाभाविक तौर पर सभी राज्यों को इस बात की गहरी समझ होनी चाहिए कि सड़क हादसों के चलते देश को किस कदर नुकसान झेलना पड़ता है। हर साल डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं की भेंट चढ़ जाते हैं।

    उनमें से ज्यादातर 18 से 35 साल के उत्पादक आयुवर्ग के होते हैं। सकल घरेलू उत्पाद का 2 फीसद नुकसान इन दुर्घटनाओं की वजह से होता है। इस लिहाज से इस सख्त किंतु प्रासंगिक कानून का पालन यथेष्ट था। उन राज्यों को इस बारे में फिर से विचार-विमर्श करना चाहिए, जो भारी जुर्माने की आड़ में अपना ऊल्लू-सीधा करने में हैं। इस बात से इनकार नहीं कि जुर्माने की रकम ज्यादा है किंतु सही दस्तावेजों को रखने में हर किसी का फायदा है।

    विरोध करने वाले राज्यों को चुनावी नफा-नुकसान से ऊपर उठकर इसे शिद्दत से लागू कराना चाहिए। कुछ दिनों तक इसकी निगरानी भी करनी चाहिए और उसके मुताबिक इस पर फैसला लेना चाहिए। वाहन चलाने वालों को भी ‘‘गलती करो, पैसे भरो’ की मानसिकता का जल्द-से-जल्द त्याग करना चाहिए।

    https://twitter.com/i/status/1173216868032606208

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading