प्रशंसकों में मायूसी की लहर: लेकिन फैसले का किया सम्मान बोलेँ नयी पारी के अग्रिम बधाई
भारतीय क्रिकेट को नए आयामों तक पहुँचाने वाले भारतीय क्रिकेटर व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से भावुक पलों के साथ विदाई ले ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने करोड़ों प्रशंसकों को भावुक अंदाज में अलविदा कहा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं आप सभी के अपार प्यार और साथ के शुक्रिया शाम 7:29 पर मुझे रिटायर्ड माना जाए।
फैंस ने भी उनके फैसले का सम्मान किया और लिखा आपकी मेहनत, समर्पण को हर भारतीय हमेशा याद रखेगा। आप हमेशा नीली जर्सी में याद किए जायेंगे।
इसी के साथ भारत के मजबूत बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया। इन दोनों फैसले से प्रशंसकों में मायूसी की लहर है।
एक फैंस ने दुखी मन से लिखा: @Ravikan25459943
कोई बात नही सर फैसला आप का है तो कोई टाल भी नही सकता
रैना भाई को भी बिगाड़ दिया आपने
ये अच्छी बात नहीं सरDisappointed face
नये जीवन की शुभकामनाएं आप दोनों को सर







