चंडीगढ़, 24 मार्च 2021: भारत की कंज्यूलमर ड्यूरेबल्सग कंपनी ऊषा ने दिव्यांनग क्रिकेट लीग के छठे संस्करण के प्रायोजक के तौर पर ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द डेफ़ (एआईसीएडी) और डेफ़ क्रिकेट फेडरेशन के साथ अपना गठजोड़ जारी रखा है। इस लीग में 192 दिव्यांंग क्रिकेटर्स तीन श्रेणियों में खेलेंगे: दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और व्ही्लचेयर।
दिव्यांग क्रिकेटरों का यह 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 25 मार्च से तीन जगहों पर खेला जाएगा- सेक्ट र 16, सेक्टकर 26 और सेक्टीर 19 स्टेगडियम्स में। श्री के.के. यादव (खेल सचिव), श्री सुरेश कृष्णापनी (प्रिंसिपल चीफ जीएसटी कमिश्नचर) और श्री संजय बेनीवाल (डायरेक्टर जनरल पुलिस) इस आयोजन में मौजूद रहने वाले अतिथियों में शामिल होंगे।
लीग के पांचवें संस्कनरण में चार व्हीकलचेयर क्रिकेट टीमों और दो दृष्टिबाधित टीमों ने भाग लिया था और उनके साथ आठ श्रवणबाधित क्रिकेट टीमें भी थीं। लीग के छठे संस्करण में व्हींलचेयर क्रिकेटर्स, दृष्टिबाधित क्रिकेटर्स और श्रवणबाधित क्रिकेटर्स के साथ 12 टीमें होंगी – साइलेंट हीरोज, चेनाब XI, झेलम XI, सतलुज XI, रावी XI, ब्यास XI, स्पेकशल लायंस, टाइगर आईज, विजंस, पंजाब हीरोज, डीसीएफ XI, और व्हीमलर्स XI।
लीग के चीफ ऑर्गेनाइजर श्री पदम पासी ने कहा, ‘’इस लीग के पीछे हमारा विज़न दिव्यांसग क्रिकेटरों को प्रोत्साीहित करने और अपना टैलेंट तथा दृढ़ निश्च,य दिखाने के लिए उन्हें एक मंच प्रदान करना है।
इस गठजोड़ पर अपनी बात रखते हुए कोमल मेहरा, हेड- स्पो र्ट्स इनिशिएटिव्स एंड एसोसिएशंस, उषा इंटरनेशनल, ने कहा, ‘’यह तारीफ के काबिल है कि दिव्यांंग खिलाड़ी हर दिन चुनौतियों से जीतते हैं, खासकर अभूतपूर्व अनिश्चितता के मौजूदा माहौल में। सभी चुनौतियों से ऊपर उठने का इन खिलाडि़यों का दृढ़ निश्चय और संकल्पर हमारे ब्राण्डू रिसाइलिएंस जैसा ही है, तो इस सहयोग को जारी रखने में हमें कोई शक नहीं था। मेरी कामना है कि यह खिलाड़ी अपने तरीके से दुनिया में जीत दर्ज करते रहें, इसे समावेशी और विविधतापूर्ण बनाएं, साथ ही जीवन जीने के सक्रिय, स्वमस्थक और सामाजिक दूरी वाले तरीके को बढ़ावा दें।‘’







