दूध के डब्बे में थूक कर दूषित कर बेचने पर मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात
लखनऊ, 6 जुलाई : लोगों के दिलों में एक दूसरे के प्रति नफरत कितनी भरी पड़ी है इसका एक उदाहण लखनऊ के गोमतीनगर में देखने को मिला। बता दें कि गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके के विनयखंड में थूक कर दूध देने एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि दूध लेकर आया व्यक्ति पहले घर की घंटी बजाता है। इसके बाद ढक्कन खोलकर डब्बे को मुंह के पास ले जाता नजर आ रहा है। इसके बाद वह डब्बे को बंद कर देता है। सनसनीखेज मामले का वीडियो वॉयरल होने से जहां एक तरफ लोगों के होश उड़ गए, वहीं दूसरी तरफ पुलिस महकमे में भी खलबली मच गयी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
गोमतीनगर के विनयखंड निवासी सनातन हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव शुक्ला के मुताबिक, मल्हौर निवासी पप्पू उर्फ मो. शरीफ कई वर्ष से उनके यहां दूध दे रहा था। लव शुक्ला का आरोप है कि रोज की तरह शनिवार सुबह 11 बजे शरीफ दूध लेकर घर आया। घर के सामने उसने बाइक खड़ी की । गेट बंद था उसने घंटी बजाई। जब तक घर से कोई निकलता शरीफ ने दूध का डब्बा खोला और उसे अपने मुंह के पास जाकर डब्बे में थूक दिया। इसके बाद वह घर पर दूध देकर चला गया।
मीडिया से बातचीत में इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि दूध के डब्बे में थूकने का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। पीड़ित लव शुक्ला की तहरीर पर दूध के डब्बे में थूक कर दूषित कर बेचने का मुकदमा दर्ज कर आरोपित मो. शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सीसीटीवी में हुई कैद लव शुक्ला का कहना है कि वह शनिवार को सीसीटीवी चेक कर रहे थे। इस बीच मो. शरीफ दूध लेकर आया था। सीसीटीवी में शरीफ द्वारा दूध के डब्बे में थूकने की करतूत कैद हो गई। वह भागकर बाहर आए तब तक वह दूध देकर जा चुका था।







