लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना हसनगंज में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक दर्जन से भी अधिक दबंग युवकों ने इलाके में घुस कर एका एक सुतली बम पटकना शुरू कर दिया। यह देखते ही इलाके में भगदड़ मच गई जब तक मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते तब तक दबंग युवक मौके से फरार हो गए। वहीं बम बाजी की सूचना मिलते ही मौके पर पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले वालों से पूछताछ की और आगामी कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार थाना हसनगंज के तुलसीपूरम में बीते एक दिन पहले कुछ युवकों से मोहल्ले के ही युवक से कहा सुनी को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसके बाद आज एक दर्जन से अधिक दबंग युवकों ने इलाके में घुसकर जम कर बम बाजी की और मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं दबगों ने मोहल्ले के एक युवक को भी जमकर पीटा। इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Keep Reading
Add A Comment






