Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अगला निशाने पर कौन?

    By July 12, 2018 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,020

    लखनऊ, 11 जुलाई 2018: यूपी में बागपत के जिला जेल में सोमवार को गोलियों से छलनी कर की गयी कुख्यात अपराधी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या, यूपी कानून व्यवस्था को तार-तार करता है वो भी तब- जब मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस अनहोनी की आशंका को पहले ही जगजाहिर कर दिया था। अब सरकार पर राजनैतिक आछेप लगने स्वभावविक हैं।

    इस घटना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी भी नहीं देखा। इस सनसनीखेज घटना को लेकर अब जनता भी सवाल खड़े कर रही है कि जब लोग जेलों में सुरक्षित नहीं है तो लोग बाहर कैसे सुरक्षित रह सकते है! लोगों के मन में इस गैंगवार को लेकर अब एक ही सवाल तेजी से कौंध रहा है कि अब अगला निशाने पर कौन?

    20 साल पहले भी मरकर ज़िंदा हो चुका मुन्ना बजरंगी

    लखनऊ, 12 जुलाई 2018: यूपी में बागपत के जिला जेल में सोमवार को गोली का शिकार हुए के कुख्यात अपराधी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी को करीब 20 साल पहले दिल्ली में हुई एक मुठभेड़ में 7 गोली लगने के बाद पुलिस ने मृत समझ कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। अस्पताल में चिकित्सकों को उसकी साँस चलती मिलने पर उसका उपचार किया और वह स्वस्थ हो गया। इस मुठभेड़ में 7 गोलियां लगी थी।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुन्ना बजरंगी का नाम करीब ढाई दशक पहले सुर्ख़ियों में आया था। तब उसे मुन्ना नाम से जाना जाता था। पश्चिम में उसका दोस्त यतीन्द्र था। गाजियाबाद के महावर गांव के रहने वाले यतीन्द्र की दोस्ती इसके दोस्त अजय से थी।

    अजय भी अपराध की दुनिया में सक्रिय था हालांकि उसके पिताजी एन सिंह उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस क्षेत्र अधिकारी के पद पर तैनात हैं। गाजियाबाद के भोपुरा गांव निवासी राकेश ने साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्रनगर में एक प्लाट ही लौट दो लोगों को बेंच दिया था। हालांकि इसमें हेराफेरी दिल्ली के बदमाश ने की थी। लेकिन फ्रंट पर राकेश ही था। खरीदार की रिस्तेदारी सुशील मूंछ के साथी यशपाल राठी से और दूसरे के संबंध अजय सिंह से थी। इसी प्लाट पर हुई गोलीबारी में अजय सिंह की मौत हो गई और यशपाल राठी गोली लगने से घायल हो गया। यशपाल का साथी संजीव ढाका भी मौके पर मारा गया था।

    इस मौके पर पुलिस ने त्यागी ट्रांसपोर्टर को मौके से गिरफ्तार भी किया था। हलाकि अदालत ने उसे निर्दोष माना था। इसके 3 दिन बाद ही भोपुरा के राकेश गुर्जर और उसके पिता को गांव से अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन गोलियों से भून दिया गया। इस मामले में मुन्ना बजरंगी का नाम आया था। यही वह घटना है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बजरंगी का नाम पहली बार सुना गया था, हालाँकि यह दोनों हत्या यतेंद्र गुर्जर ने की थी। इसके बाद भी डीपी यादव के भाई राम सिंह और उनके गनर को गाजियाबाद के रामनगर में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में बताया जाता है कि सतवीर गुर्जर के अनुयाई जतिन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। हालाँकि ये मामला पुलिस ने अनट्रेस लिस्ट में डाल दिया था। इस मामले में भी बजरंगी का नाम आया था।

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-never-seen-a-period-of-mischief-and-anarchy/

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading