लखनऊ : नोएडा, 25 जून 2026कोरिया गणराज्य का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल निवेश के नए अवसर तलाशने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) पहुंचा। इस दौरे को भारत-कोरिया आर्थिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख हस्तियां
प्रतिनिधिमंडल में कोरिया के व्यापार, उद्योग एवं संसाधन मंत्रालय, कोरिया दूतावास और KOTRA के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इनमें श्री किम जिनसू (निदेशक), श्री कांग होंग कू (उप-निदेशक), श्री सुंगजुंग चो (वाणिज्यिक परामर्शदाता) और KOTRA के प्रबंध निदेशक श्री डोंगह्योन किम प्रमुख थे।
YEIDA की आकर्षक प्रस्तुति
YEIDA के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार भाटिया, आईएएस ने प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र की निवेश क्षमता पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने खासतौर पर बताया:
- नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की बेहतरीन कनेक्टिविटी
- यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की निकटता
- पहले से मौजूद बड़े निवेश — एस्कॉर्ट्स कुबोटा, एचसीएल-फॉक्सकॉन आदि
सेमीकंडक्टर से लेकर मेडिकल डिवाइस तकश्री भाटिया ने बताया कि YEIDA क्षेत्र में सेमीकंडक्टर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, चिकित्सा उपकरण और ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स जैसे हाई-टेक सेक्टर्स में तेजी से निवेश आ रहा है।
खास आकर्षण – “कोरियन सिटी”
YEIDA ने सेक्टर-4A में लगभग 900 एकड़ में “कोरियन सिटी” विकसित करने का प्रस्ताव रखा। यह प्रोजेक्ट औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत सुविधाओं से लैस होगा, जिसका मकसद कोरियाई कंपनियों को एक-छत के नीचे बेहतरीन इकोसिस्टम उपलब्ध कराना है।
दौरा समाप्त होने से पहले कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने संभावित भूमि पार्सलों का स्थल निरीक्षण भी किया।यह विजिट YEIDA और कोरियाई उद्योग जगत के बीच भविष्य के बड़े निवेश सौदों की नींव रखने वाला माना जा रहा है।







