पुवायां-शाहजहांपुर, 23 सितम्बर : बद्रीपुर हदीरा गांव के तालाब शुक्रवार को सुबह फिर मगरमच्छ देखा गया। यह तालाब आबादी के पास है इसलिए ग्रमीणों में दहशत का माहौल है। हदीरा गांव के पूर्व एक भारी तालाब है तीन दिन इसी तालाब में गांव के कुछ लोगों ने मगरमच्छ देखा था जिसके बाद वनविभाग को सूचना दी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूचना मिलने पर वन विभाग के दरोगा डोरी लाल मौके पर गए थे जिन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की और मगरमच्छ को पकड़ने का कोई उपाय किए बिना ही वापस लौट आए। वन दरोगा डोरी लाल ने बताया कि तालाब में बहुत ज्यादा जलकुंभी (लौकी) है जिसके कारण जाल डालना संभव नही है। मगरमच्छ के देखे जाने के बाद उसे पकड़े नही जाने से ग्रामीण बहुत परेशान है।
गांव के हितेश शर्मा ने बताया कि तालाब में जो मगरमच्छ देखा गया वह लगभग ढाई से तीन फुट लम्बा है। मगरमच्छ दिखने के बाद से बच्चों के घर से बाहर निकलने पर बहुत डर लगता है। बच्चे बड़े सभी को मगरमच्छ का बहुत खौफ है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मगरमच्छ पकड़े जाने की मांग की।







