साइबर जालसाज रोज – रोज निकाल रहे हैं फ्रॉड करने के नए नए तरीके, इवेंट बताकर सूर्या कैंटीन बुलाया घंटों कराया इंतजार, फिर हजारों ठगे
लखनऊ, 18 अक्टूबर : साइबर जालसाजों से हमेशा सतर्क रहे खासतौर से मोबाइल पर ! कुछ ऐसा ही एक मामला आया है राजधानी लखनऊ से, जहाँ लखनऊ में साइबर जालसाजों ने सेना का मेजर बन आलमबाग निवासी एक टेंट कारोबारी को दो दिन के इवेंट आयोजित कराने का झांसा देकर टेंट लगाने की बात कर बुक कराने की बात करते हुए उसे सूर्या कैंटीन में आने की बात कहते हुए उसे बुलाया इस पर पीड़ित वहां पहुंचकर घंटों इंतजार कराने के दौरान कई बार में करीब 84 हजार रुपये हड़प लिए इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है जिसकी जांच साइबर थाने की टीम कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट और पुलिस के मुताबिक तेजवीर सोंधी आलमबाग निवासी जोकि सोंधी एसोशिएट नाम से टेंट का काम करते हैं। पीड़ित ने तहरीर देते हुए शिकायत की है कि बुधवार की सुबह उनके पास 9339728935 नंबर से कॉल आई कॉलर ने अपना परिचय देते हुए बताया कि सैन्यकर्मी है और कैंट में रहता है। दो दिन के कार्यक्रम में टेंट लगाना है। इस पर तेजवीर ने उन्हें 84 हजार का बिल बताया तो उसने टेंट के सामान सूर्या कैंटीन पर बुलाया इस पर टेंट कर्मचारी सामान लादकर करीब 9 बजे वहां पहुंचे तो इस पर सैन्यकर्मी ने कैंट में एंट्री दिलाने के से पहले पेमेंट भेजने की बात कहते हुए वहीं पर रुकने की बात करते हुए दूसरा नंबर दिया और बताया कि मेजर एके सिंह का नंबर है ये पेमेंट कर देंगे फिर एंटी करवा देंगे, उसके बाद एक नंबर से वीडियो कॉल आई उसमें एक व्यक्ति मेजर की ड्रेस पहने था उसने पेमेंट के नाम पर 200 रुपये गूगल पे कि और अपनी बातों में उलझाकर करीब 84 हजार रुपए ठग लिए।







