पीड़िता की शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
लखनऊ, 15 जून : साइबर ठगों ने एक महिला से केवाईसी के नाम पर उनका और दो बेटियों का खाता खाली कर दिया। पीड़िता को बैंक से पैसे निकलने का मैसेज आने पर की ठगी की जानकारी हुई। पीड़िता की शिकायत पर पीजीआई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यामिनी त्रिपाठी के अनुसार उनका रायबरेली रोड उतरेठिया स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता है। जहां मेरी बेटी श्रेया और स्वाति के नाम भी खाता है। जो अंडर गार्जियन हैं। 10 मई को इन तीनों अकांउट से पैसे निकाले जाने का मैसेज आया। उनका कहना है कि पैसे निकलने से पहले उनको एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने कहा कि आपके ब्रांच से सर्विस मैनेजर बात कर रहे हैं। आप अपना अकांउट अपडेट करा लीजिए। उसके बाद फोन होल्ड करने को बोला, उसके बाद फोन अचानक हैंग हो गया। जिसके बाद मैसेज आना शुरू हो गया तो उसमे 8 मई से नेट बैंकिंग से बेटी श्रेया त्रिपाठी के खाते से आठ मई को
1.08 लाख निकाले रुपए गए। दस मई को छोटी स्वाति के खाते से तीन बार में 38 हजार रुपए और मेरी बड़ी बेटी श्रेया अकाउंट से 10-10 हजार करके बीस हजार रुपए और निकाल लिए गए। वहीं मेरे खाते से करीब 28 हजार रुपए निकाल लिए गए।
इस तरह साइबर ठगों ने तीनों खाते खाली कर दिए। पीजीआई पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल की मदद से ठगों का पता लगाया जा रहा है।







